NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ
    मनोरंजन

    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ

    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ
    लेखन दीक्षा शर्मा
    Mar 15, 2023, 12:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ
    हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी गुनीत मोंगा (तस्वीर: ट्विटर/@asliyoyo)

    रैपर यो यो हनी सिंह आज (15 मार्च) अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को बनाने का बीड़ा ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने उठाया है। इस फिल्म को गुनीत के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा और यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस खबर की पुष्टि नेटफ्लिक्स इंडिया ने की है।

    पर्दे पर नजर आएगी हनी सिंह की जिंदगी

    गुनीत की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए दर्शक हनी सिंह की पेशेवर और निजी जिंदगी से रूबरू हो सकेंगे। रैपर के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं। हालांकि, हनी सिंह का विवादों से भी खूब नाता रहा है। उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है, जिसे अब पर्दे पर देखा जा सकेगा।

    यहां देखिए टीजर

    Singh-ing at top of our voices because Honey Singh's latest documentary is coming soon on Netflix! ❤ pic.twitter.com/4fP45lmEla

    — Netflix India (@NetflixIndia) March 15, 2023

    कौन हैं गुनीत मोंगा?

    फिल्म निर्माता गुनीत पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, गुनीत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। यह भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री है जिसने ऑस्कर अपने नाम किया है। गौरतलब है कि गुनीत ने साल 2006 में 'सलाम इंडिया' (2007) से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'रंग रसिया' और 'दासविदनिया' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्में बनाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नेटफ्लिक्स
    हनी सिंह
    गुनीत मोंगा

    नेटफ्लिक्स

    सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  सैफ अली खान
    करिश्मा तन्ना की 'स्कूप' का नया वीडियो आया समाने, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  करिश्मा तन्ना
    'हीरामंडी' से नाखुश संजय लीला भंसाली, दोबारा होगी कुछ दृश्यों की शूटिंग; बढ़ सकता है इंतजार हीरा मंडी
    नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'कोहरा' का ऐलान, बरुन सोबती और सुविंदर विक्की आए साथ  वेब सीरीज

    हनी सिंह

    #NewsBytesExplainer: भारत में कैसे हुई रैप की शुरुआत, कौन है पहला भारतीय रैपर? #NewsBytesExplainer
    हनी सिंह संग डेटिंग की खबरों पर नुसरत भरूचा बोलीं- यह पहली बार हुआ  नुसरत भरूचा
    दिलजीत दोसांझ के लिए बनाए एल्बम का नहीं मिला क्रेडिट- हनी सिंह दिलजीत दोसांझ
    हनी सिंह कर रहे इंडस्ट्री में संघर्ष, बोले- पहले की तरह काम नहीं कर रहे गाने बॉलीवुड समाचार

    गुनीत मोंगा

    'ग्यारह ग्यारह' का टीजर जारी, वेब सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार  ZEE5
    कृतिका कामरा की नई वेब सीरीज 'ग्याराह ग्याराह' का ऐलान, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  ZEE5
    करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलाया हाथ, बड़े पर्दे और डिजिटल कंटेंट पर करेंगे काम करण जौहर
    प्रधानमंत्री मोदी ने की ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट विस्परर्स' के बोमन और बेली से मुलाकात नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023