NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास
    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    संपादन मेघा
    Mar 13, 2023
    07:26 am
    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास
    'द एलेफैंट विस्परर्स' ने जीता ऑस्कर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/guneetmonga)

    गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलेफैंट विस्परर्स' जब ऑस्कर के लिए नामांकित हुई, तो भारतीय फिल्म प्रशंसकों की ऑस्कर के लिए उम्मीदें और बढ़ गई थीं। प्रशंसक बेसब्री से ऑस्कर 2023 के विजेताओं की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार खत्म हुआ और इसी के साथ भारत के नाम एक और ऑस्कर आ गया है। कार्तिकी गोनसाल्वेस द्वारा निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का ऑस्कर जीत लिया है।

    2/6

    ये डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म थीं टक्कर में

    ऑस्कर की रेस में मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' की टक्कर जोशुआ स्टेफलेट की 'स्ट्रेंजर ऐट द गेट', जे रोजेनब्लैट की 'हाऊ डू यू मेजर अ ईयर?' ऐन एलवर्ग की 'द मार्था मिशेल एफेक्ट' और एवजीनिया एबरुगेवा की 'हॉलआउट' जैसी डॉक्यूमेंट्री से थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने 'द एलेफैंट विस्परर्स' की जीत की भविष्यवाणी की थी। यह भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री है जिसने ऑस्कर अपने नाम किया है।

    3/6

    ऐसी है 'द एलेफैंट विस्परर्स' की कहानी

    'द एलेफैंट विस्परर्स' एक तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपत्ति बमन और बेली की कहानी है, जो दक्षिण भारत के मडुमलई नैशनल पार्क में अनाथ हाथियों की सेवा करता है। उन्हें रघु नाम के एक घायल और अनाथ हाथी के बच्चे की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जिसके अस्तित्व को बचाने के लिए वे हर संभव कोशिश करते हैं। इंसान और जानवरों के बीच के निस्वार्थ प्रेम दिखानी वाली इसकी कहानी को काफी पसंद किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    4/6

    कौन हैं कार्तिकी?

    'द एलेफैंट विस्परर्स' के निर्देशन की कमान संभालने वाली कार्तिकी फोटो पत्रकार और फिल्म निर्माता हैं। ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। कार्तिकी अपने काम को प्रकृति, पर्यावरण और वन्य जीवन की खोज के मिश्रण के रूप में वर्णित करती हैं। इन दिनों वह वह पश्चिमी घाटों पर वाइल्डकैट्स से जुड़ी एक परियोजना पर काम कर रही हैं। ऑस्कर जीतने के बाद अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने भारत को अपना अवॉर्ड समर्पित किया।

    5/6

    जानिए गुनीत के बारे में 

    2006 में मुबंई आने के बाद फिल्म निर्माता गुनीत ने सलाम इंडिया (2007) से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'रंग रसिया' और 'दासविदनिया' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्में बनाई। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात अनुराग कश्यप से हुई और 2009 में वह अनुराग कश्यप फिल्म्स में शामिल हो गईं। हालांकि, 2008 में उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट शुरू की, लेकिन अनुराग के साथ भी काम जारी रखा।

    6/6

    'नाटू-नाटू' पर हुआ लाइल परफॉर्मेंस

    इस बार के कार्यक्रम की कमान टीवी होस्ट जिमी किम्मेल ने संभाली हैं, वहीं दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर के मंच पर पहुंचकर लाइव परफॉर्मेंस के लिए 'नाटू-नाटू' की घोषणा की थी, जिसके बाद 'RRR' फिल्म के गाने ने लोगों का मनोरंजन किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    गुनीत मोंगा
    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'नवलनी' को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवार्ड, 'ऑल दैट ब्रीद्स' चूकी फिल्म पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग? दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने प्रियंका चोपड़ा
    ऑस्कर 2023: जानें कहां देखें अवॉर्ड पाने की रेस में शामिल ये फिल्में हॉलीवुड समाचार

    गुनीत मोंगा

    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें ऑस्कर पुरस्कार
    क्या होता है ऑस्कर लंच कार्यक्रम जिसमें शामिल हुए अली फजल और गुनीत मोंगा? ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें सेलिब्रिटी की शादी
    गुनीत मोंगा ने किया शादी का ऐलान, बताई 39 की उम्र में घर बसाने की वजह सेलिब्रिटी की शादी

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'RRR' से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें भारत के लिए क्या है खास ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    सूर्या बने ऑस्कर समिति में शामिल होने वाले पहले तमिल अभिनेता, निभाई ये जिम्मेदारी  सूर्या
    ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम ऑस्कर पुरस्कार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023