कॉमेडियन जाकिर खान वापसी को तैयार, शो 'पापा यार' की रिलीज तारीख का ऐलान
क्या है खबर?
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने इस साल की शुरुआत में काम से ब्रेक लेने का ऐलान करके चौंका दिया था। अब उन्होंने अपने फैंस के बीच वापसी करने के लिए कमर को कस लिया है, वो भी अपने नए शो 'पापा यार' के साथ और इसकी घोषणा उन्होंने फादर्स डे 2026 पर की थी। सोशल मीडिया पर उनके इस नए शो की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान किया गया है। साथ में एक पोस्टर भी आया है, जिससे लोग उत्साहित हैं।
शो
'खान साहब का बेटा' बनकर आ रहे कॉमेडियन
'पापा यार' का कॉन्सेप्ट सामान्य कॉमेडी शो से बढ़कर एक भारतीय पिता और बेटे के बीच के अनकहे, गहरे और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित होगा। यह शो कॉमेडी के साथ-साथ पिता और बेटे के अनकहे पहलुओं को दर्शकों के सामने लाएगा।
इसका निर्देशन करण असनानी ने किया है, जबकि निर्माता खुद जाकिर हैं। शो के पोस्टर में उनकी पीछे से ली गई एक झलक को दिखाया गया है।
उनका यह शो 18 सितंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Papa aa rahe hai aur apan toh ready hi hain yaar 👀❤️🔥 pic.twitter.com/k9PkVqidKf
— Netflix India (@NetflixIndia) September 2, 2026