कॉमेडियन जाकिर खान का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर लेकर आएंगे खास शो 'पापा यार'
क्या है खबर?
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान पिछले काफी समय से कामकाजी जिंदगी से दूर चल रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने खराब स्वास्थ्य और रुके हुए लेखन कार्यों को पूरा करने के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। हालांकि, अब जाकिर ने अपनी वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के साथ नए शो का ऐलान भी कर दिया है।
शो
जाकिर ने मजेदार अंदाज में किया ऐलान
जाकिर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक वीडियो साझा किया है। इसमें उनके पिता उनसे पूछते हैं, 'मेरे नाम पर शो चल रहा है, और मुझे ही नहीं पता।' इस पर जाकिर कहते हैं कि अभी शो पर काम चल रहा है। तभी जाकिर का एक दोस्त आकर उन्हें आने वाले शाे के लिए बधाई देता है। यह सुनकर जाकिर के पिता नाराज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। तभी कॉमेडियन कहते हैं, 'पापा यार।'
रिलीज
नेटफ्लिक्स पर आएगा जाकिर का नया शो
जाकिर ने मजेदार वीडियो से फैंस को बता दिया है कि उनके शो का नाम 'पापा यार' होगा। यह नेटफ्लिक्स पर आएगा। कैप्शन में लिखा है, 'यार, पापा का खास दिन जल्द ही आने वाला है! ज़ाकिर खान का शो 'पापा यार' देखें, जल्द ही आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' इस पोस्ट को देखने के बाद जाकिर के फैंस भी बेहद उत्साहित हो गए हैं। हालांकि शो की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
It's gonna be papa's special day soon yaar 👀🥰
— Netflix India (@NetflixIndia) June 21, 2026
Watch Papa Yaar by Zakir Khan, coming soon, only on Netflix. pic.twitter.com/XO79i58UPP