स्वतंत्रता दिवस पर लौटेगा कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', मेहमान होंगे ये कलाकार
क्या है खबर?
कपिल शर्मा अपने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के 4 सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। निर्माताओं ने इसके 5वें सीजन का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच, कॉमेडियन ने शो के एक विशेष एपिसोड की घोषणा की, जिसका प्रसारण 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया और मेहमानों का खुलासा भी किया है।
घोषणा
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मनेगा स्वतंत्रता दिवस का जश्न
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक पेज पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के विशेष एपिसोड की घोषणा की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गोल्डन एरो टीम के सदस्य कैप्स कैफे में आराम कर रहे हैं।'
साथ में बताया कि एपिसोड का प्रीमियर 15 अगस्त को किया जाएगा।
पोस्टर में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दिया मिर्जा, अभय वर्मा, मिहीर आहूज और प्राजक्ता कोहली मौजूद हैं, जो इस खास एपिसोड का हिस्सा बनेंगे।
ये सभी कलाकार वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Golden Arrows taking a break at Kaps’ Cafe 🥰✈️ pic.twitter.com/bNpj44hzOa
— Netflix India (@NetflixIndia) August 12, 2026