Loading...
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' OTT के लिए तैयार, कब-कहां देगी दस्तक?
'दायरा' की OTT रिलीज तारीख आई

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' OTT के लिए तैयार, कब-कहां देगी दस्तक?

Nov 12, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह एक क्राइम-थ्रिलर है जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई फिल्म को सिनेमाघरों में बहुत ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी। इसने महज 11.9 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया था। अब करीब 2 महीने बाद 'दायरा' OTT पर आने के लिए तैयार है।

प्रीमियर

इस OTT पर दस्तक देगी फिल्म 'दायरा'

'दायरा' का प्रीमियर 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगा। निर्माताओं ने एक वीडियो के साथ इसका ऐलान किया है। साथ में कैप्शन दिया, 'सच। साजा। सिस्टम, न्याय का असल में क्या मतलब है?'

फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस व उसके बाद हुए पुलिस एनकाउंटर की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। करीना और पृथ्वीराज, दोनों ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है।

इसका निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT