अर्जुन-अदिति और अविनाश तिवारी की सीरीज 'ओ साथी रे' का ऐलान, जानें रिलीज तारीख
क्या है खबर?
अर्जुन रामपाल, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी पहली बार साथ में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। उनकी आगामी रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'ओ साथी रे' का ऐलान किया गया है, जिसका पहला पोस्टर और इसकी रिलीज तारीख से पर्दा भी उठा दिया गया है। सीरीज का निर्माण इम्तियाज अली के प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स ने किया है, जबकि निर्देशन उनके भाई आरिफ अली ने किया है जो पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज 'शी' को निर्देशित कर चुके हैं।
सीरीज
जानिए कब रिलीज होगी अर्जुन-अदिति की सीरीज
'ओ साथी रे' से अर्जुन, अदिति और अविनाश की पहली झलक को जारी कर दिया गया है।
सीरीज की कहानी अलग हो रहे एक कपल की प्रेम-कहानी पर आधारित बताई जा रही है। इसमें आधुनिक शहरी जीवन के बीच पुराने दौर के प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाने का दावा किया गया है।
कैप्शन दिया गया, 'ओ साथी रे... एक बिछड़ते जोड़े की प्रेम कहानी'
सीरीज का प्रीमियर 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
O Saathi Re..the love story of a separating couple❤️🩹 pic.twitter.com/H60jpxPpvV
— Netflix India (@NetflixIndia) November 11, 2026