कान्स विजेता 'एलिफेंट्स इन द फॉग' अब ऑस्कर के रास्ते, नेपाल ने 2027 के लिए किया चयन
मनोरंजन
नेपाल ने अविनाश बिक्रम शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'एलिफेंट्स इन द फॉग' को 2027 के ऑस्कर पुरस्कारों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।
इस फिल्म को 'गौथाली' के मुकाबले चुना गया है, क्योंकि इसकी कहानी दमदार है और तकनीकी रूप से भी यह बेहतरीन है।
अब यह फिल्म 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रिय फीचर फिल्म' कैटेगरी में मुकाबला करेगी।
'एलिफेंट्स इन द फॉग' को कान्स में मिला पुरस्कार
'एलिफेंट्स इन द फॉग' पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'अन सर्टेन रिगार्ड जूरी प्राइज' जीत चुकी है। यह फिल्म अभी नेपाली सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
निर्देशक अविनाश ने अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सम्मान से हाशिए पर जी रहे समुदायों और उनके संघर्षों की कहानियों को दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी।