Page Loader
नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
नीरा छन्त्याल का निधन (फोटो: फेसबुक/@nira.chhantyal.1)

नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

Jan 16, 2023
12:39 pm

क्या है खबर?

रविवार को नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 72 लोग सवार थे और इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था, लेकिन अपनी तय जगह पर पहुंचने से पहले ही दुघर्टना का शिकार हो गया। विमान में नेपाल की मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल भी सवार थीं और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में उनका नाम भी शामिल है।

नीरा

जाना पहचाना नाम थीं नीरा

रिपोर्ट्स की मानें तो गायिका पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं। नीरा नेपाल में संगीत इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और फैंस के बीच उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है। करीब एक महीने पहले ही उन्होंने यूट्यूब पर अपना एक नया गाना अपलोड किया था। 'पिरतीको डोरी' समेत उनके कई गाने नेपाल में काफी लोकप्रिय हैं।