रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म को मिला नया निर्देशक, जानिए किसने ली जिम्मेदारी
क्या है खबर?
सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के सहयोग वाली मेगा-फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके जरिए दोनों अभिनेता लंबे वक्त के बाद साथ दिखाई देंगे। हालांकि दोनों सितारों की यह आगामी फिल्म अपनी रिलीज से ज्यादा अंदरूनी बदलावों को लेकर चर्चा बटोर रही है। ताजा जानकारी के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि फिल्म के निर्देशक को दोबारा बदल दिया गया है। इसके पीछे एक खास वजह बताई गई है।
बदलाव
निर्देशक को लेकर दिख चुके कई बदलाव
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत और कमल की आगामी मेगा-फिल्म के निर्देशक के रूप में, नेल्सन दिलीपकुमार का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, निर्देशक को अंतिम रूप देने से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे गए थे। पहले यह जिम्मेदारी लोकेश कनगराज ने उठाई थी। लोकेश को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और कमल की फिल्म 'विक्रम' का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। उनके पीछे हटने के बाद निर्देशक सुंदर सी का नाम सामने आया था।
प्रोमो
जल्द शूट होगा फिल्म का प्रोमाे
न्यूज 18 के मुताबिक, रजनीकांत और कमल एक गंभीर विषय के बजाए कॉमेडी फिल्म बनना चाहते थे। इसलिए, हास्य और डार्क कॉमेडी को प्राथमिकता दी गई है। यही कारण है कि इस शैली में निपुण नेल्सन को निर्देशन की जिम्मेदारी मिली। निर्माता फिल्म का प्राेमो अगले हफ्ते शूट कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि नेल्सन, कमल-रजनीकांत की फिल्म का समापन रजनीकांत की मौजूदा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सामने आएगा जिनमें 'जेलर 2' भी शामिल है।