LOADING...
'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन में शामिल होंगी नेहा धूपिया? अभिनेत्री ने कही ये बात
नेहा धूपिया ने 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में शामिल होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन में शामिल होंगी नेहा धूपिया? अभिनेत्री ने कही ये बात

Mar 25, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का प्रीमियर 2025 में हुआ था जिसे खूब लोकप्रियता मिली। इस सफलता से खुश होकर निर्माताओं ने उसी वक्त दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया था जो इस साल अमेजन प्राइम वीडियो पर लौटेगा। शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी के साथ आने वाले प्रतियोगियों के अनुमानित नाम भी लोगों का ध्यान खींचने लगे हैं। एक नाम नेहा धूपिया का चर्चा में है, जिसपर अब खुद अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रतिक्रिया

नेहा धूपिया ने बताया वायरल खबरों का सच

नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'न तो मैं गद्दार' हूं और न ही 'निर्दोष' मैं बस #DOUBLEDATEs पर जाने में व्यस्त हूं। जल्द आ रहा है।' साथ में आंख मारने वाला इमोजी शामिल किया। इस पोस्ट से अभिनेत्री की किसी नई आगामी परियोजना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

शो

शो में इन सितारों के शामिल होने की चर्चा

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में नेहा के अलावा, बिपाशा बसु का नाम भी चर्चा में था। TOI के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि अभिनेत्री किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने साफ मना कर दिया है। हालांकि, प्रतियोगियों में शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान के नामों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, मल्लिका शेरावत के नाम की चर्चा भी है। वह शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं।

Advertisement