नीतू कपूर की 'दादी की शादी' की फीकी शुरुआत, रिद्धिमा कपूर का डेब्यू और कपिल शर्मा का साथ भी नहीं आया काम
नीतू कपूर की नई कॉमेडी फिल्म 'दादी की शादी' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मौजूदगी और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही।
देशभर के 1,789 शोज से फिल्म ने पहले दिनी महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया।
भारी स्टारकास्ट और चर्चा के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक रही है।
कपिल और नीतू कपूर का जादू फेल, 'दादी की शादी' की बेहद सुस्त शुरुआत
फिल्म को सुबह के शोज में सिर्फ 4 प्रतिशत दर्शक मिले, जो शाम तक बढ़कर 16 फीसदी तो हुए, लेकिन रात को ये रफ्तार टिक नहीं सकी। दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी प्रतिक्रिया काफी ठंडी रही। कपिल शर्मा की पिछली फिल्मों की तुलना में ये ओपनिंग बेहद कमजोर है। इसकी बड़ी वजह 'राजा शिवाजी' जैसी पुरानी फिल्मों की दीवानगी है, जो अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।