Page Loader
ऋषि कपूर को जयंती पर पत्नी नीतू कपूर ने किया याद, साझा किया वीडियो 
नीतू कपूर को सताई दिवगंत पति ऋषि कपूर की याद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@neetu54)

ऋषि कपूर को जयंती पर पत्नी नीतू कपूर ने किया याद, साझा किया वीडियो 

Sep 04, 2023
05:04 pm

क्या है खबर?

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं था। 2 साल तक ऋषि कैंसर से लड़ते रहे। 4 सितंबर, 1952 को राज कपूर के घर जन्मे ऋषि की आज (4 सितंबर) 71वीं जयंती है। इस मौके पर लोग अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं। अब ऋषि की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा नीतू कपूर ने जयंती पर अपने पति को याद किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

रिद्धिमा ने भी किया पिता को याद  

नीतू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनकी अलग-अलग फिल्मों के दृश्यों को जोड़कर बनाया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यादों के लिए।' इसके अलावा ऋषि की बेटी रिद्धिमा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन के दिनों की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रणबीर कपूर और ऋषि के साथ नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पापा। आज आपकी ज्यादा ही याद आती है।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो