नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी 'हनुमान अंश', हर बार हुईं भावुक
'हनुमान अंश' फिल्म ने नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा जी का दिल छू लिया है। उन्होंने इस फिल्म को करीब 15 बार देखा है और हर बार इसे देखकर वे भावुक हो जाती हैं।
निर्माता रागिनी सोना और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के लिए गिरिजा जी की यह प्रतिक्रिया बहुत खास थी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वे उनसे संपर्क करना चाहते थे और विशाल जी तो उनका आशीर्वाद लेना चाहते थे।
'हनुमान अंश' ने कमाए 347.05 करोड़ से ज्यादा
हाल ही में रागिनी सोना ने गिरिजा जी के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात की। उनका कहना था कि यह जुड़ाव उन्हें आध्यात्मिक लगता है।
रागिनी ने तो यहां तक कहा, "मुझे गिरिजा जी में बाबा खुद नजर आते हैं।" यह फिल्म सिर्फ लोगों के दिलों को ही नहीं छू रही, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है।
दुनियाभर में इसने 347.05 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। साथ ही, यह फिल्म नीम करोली बाबा की शिक्षाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी मदद कर रही है।