NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
    मनोरंजन

    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई

    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 23, 2022, 11:25 am 1 मिनट में पढ़ें
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
    रिया और शौविक के खिलाफ आरोप दाखिल

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के खिलाफ आरोप दायर कर दिया है। हालांकि, अदालत ने दोनों के खिलाफ आरोप अभी तय नहीं किए हैं। ये आरोप अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स मामले से जुड़े हैं। इसकी अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। इस प्रक्रिया के दौरान रिया और शौविक समेत नामित सभी आरोपी मौजूद थे।

    अदालत से इन आरोपों को तय करने का आग्रह

    PTI के मुताबिक पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे ने अदालत से रिया और शौविक पर मादक पदार्थों के सेवन, उन्हें खरीदने और सुशांत तक पहुंचाने का आरोप तय करने का आग्रह किया है। सरपांडे के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में पहले दायर की गई चार्जशीट में शामिल आरोपों को बरकरार रखा गया है। रिया और शौविक को सितंबर, 2020 में NCB ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद रिया को एक तो शौविक तो तीन महीने बाद जमानत मिली थी।

    मामले में कैसे फंसी रिया?

    14 जून, 2020 को 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से देशभर के लोग स्तब्ध रह गए थे। सुशांत का शव उनके घर में फांसी पर लटकता मिला था। उस वक्त सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड रिया के साथ रहते थे। रिया के कुछ वॉट्सऐप चैट लीक होने के बाद ड्रग्स की बातें सामने आई थी और मामले में NCB की एंट्री हुई। NCB की ड्रग जांच में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी आया था।

    रिया के वकील ने की थी SIT की मांग

    क्रूज-ड्रग मामले में आर्यन खान को NCB की क्लीन चिट मिलने के बाद वकील सतीश मानशिंदे ने रिया के मामले में भी ऐसी ही जांच करने की मांग की थी। उनका कहना था कि आर्यन की ही तरह रिया के पास से भी कोई ड्रग बरामद नहीं हुआ था। ऐसे में इस मामले का सच भी सामने आना चाहिए। उन्होंने NCB से इस मामले की जांच के लिए भी SIT बनाने की मांग की थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रिया ने 2012 में एक तेलुगु फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे के लिए काम किया था। उसी साल फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2018 में फिल्म 'जलेबी' से उनको सुर्खियां मिलीं।

    दो साल बाद भी CBI जांच के नतीजों का इंतजार

    सुशांत की मौत देश के सबसे चर्चित रहस्यमई मौतों में से एक है। हर कोई जानना चाहता है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। इस मामले में CBI जांच चल रही है लेकिन दो साल बीतने के बाद भी अभी तक कोई ठोस नतीजे सामने नहीं आए हैं। सुशांत के परिवार के साथ उनके लाखों प्रशंसकों को जांच के नतीजों का इंतजार है। शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी। अगस्त 2020 में मामला CBI को दे दिया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    क्राइम समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    'शहजादा' में सलमान खान के सम्मान में कार्तिक आर्यन करेंगे 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' पर डांस शहजादा फिल्म
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगे शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड कियारा आडवाणी
    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की वापसी रही असफल, लागत निकालना भी मुश्किल राजकुमार संतोषी
    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप

    क्राइम समाचार

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार

    सुशांत सिंह राजपूत

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान सुशांत सिंह राजपूत
    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे बॉलीवुड समाचार
    लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023