NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार
    अगली खबर
    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार
    अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और एगिसिलाओस

    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 25, 2021
    09:22 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके भाई एगिसिलाओस को एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है।

    इससे पहले भी वह दो बार ड्रग्स मामले में NCB के हत्थे चढ़ चुके हैं यानी अब तीसरी बार उन्हें इस मामले में पकड़ा गया है। एगिसिलाओस के पास से ड्रग्स भी बरामद हुए हैं।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    जानकारी

    गोवा से हुई गिरफ्तारी

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई एगिसिलाओस को ड्रग्स मामले में गोवा से गिरफ्तार किया है।

    मुंबई NCB और गोवा NCB के जॉइंट ऑपेरशन ने एगिसिलाओस को गिरफ्तार किया।

    NCB को एगिसिलाओस के पास से कुछ मात्रा में चरस बरामद हुआ है, जिसके बाद उन्हें आज यानी 25 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    बयान

    क्या बोले NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े?

    मुंबई और गोवा NCB की टीम बीते दो दिनों से गोवा में यह ऑपरेशन चला रही थी।

    NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े उस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे, जो ड्रग तस्कारों और अवैध पदार्थों के सेवन व वितरण में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए शुरू किया गया था।

    गोवा में मौजूद वानखेड़े ने कहा, "हमने उसे शुक्रवार को गोवा में उस ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है, जो ड्रग पेडलर्स को निशाना बनाने और पकड़ने के लिए था।"

    शिकंजा

    तीसरी बार NCB की गिरफ्त में आरोपी

    NCB के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि यह तीसरा मामला है, जिसमें जांच एजेंसी एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसका नाम सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी सामने आया था।

    समीर वानखेड़े ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "एगिसिलाओस के खिलाफ अब तीन NCB मामले हैं। उसे अक्टूबर, 2020 में सुशांत केस में गिरफ्तार किया गया था और दूसरा नाइजीरियाई कोकीन का मामला था। अब यह उसके खिलाफ तीसरा मामला है।"

    जानकारी

    ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल से भी हुई थी पूछताछ

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। फिर NCB ने केस में एंट्री मारी थी।

    इसके बाद रिया चक्रवर्ती को तो जेल भी जाना पड़ा था। एगिसिलाओस की गिरफ्तारी के बाद उनकी बहन गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल से भी NCB ने पूछताछ की थी।

    इतना ही नहीं अर्जुन के घर NCB ने छापा भी मारा था, जहां उन्हें कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। उनके कुछ इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन रामपाल

    ताज़ा खबरें

    टी-20 क्रिकेट में इन टीमों ने रनों के लिहाज से दर्ज की है सबसे बड़ी जीत टी-20 क्रिकेट
    तृप्ति डिमरी ने 'स्पिरिट' में ली दीपिका पादुकोण की जगह, संदीप रेड्डी वांगा ने किया ऐलान तृप्ति डिमरी
    बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस ने बुलाई सलाहकार परिषद की आपात बैठक, पद नहीं छोड़ने की अटकलें  बांग्लादेश
    IPL 2025: GT बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'बिग बास 15' के जरिए पहली बार सामने आएंगे राखी सावंत के पति? मनोरंजन
    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ नेटफ्लिक्स
    करीना कपूर खान से जुड़ीं ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन
    नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा मुंबई

    मनोरंजन

    जावेद अख्तर मानहानि मामला: कोर्ट में पेश हुईं कंगना, कहा- अदालत से विश्वास उठ गया बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    बप्पी लहरी ने बीमार होने की खबरों पर जताया दुख, बताया निराशाजनक बॉलीवुड समाचार
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से करेंगे शादी मुंबई

    अर्जुन रामपाल

    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म बॉलीवुड समाचार
    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025