Page Loader
'जवान' में शाहरुख खान के साथ रोमांस करेंगी नयनतारा, पति विग्नेश ने खोल दी पोल
विग्नेश शिवन ने दे दिया 'जवान' का स्पॉयलर

'जवान' में शाहरुख खान के साथ रोमांस करेंगी नयनतारा, पति विग्नेश ने खोल दी पोल

Jul 13, 2023
10:59 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर जब से जारी हुआ है, लोगों में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड और साउथ के सितारों से भरी यह फिल्म दोनों इंडस्ट्री के प्रशंसकों को एक साथ ले आई है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। सस्पेंस खराब न हो, इसके लिए निर्माता इससे जुड़ी जानकारियों को छिपाकर रख रहे हैं। इधर, नयनतारा की तारीफ करने के चक्कर में उनके पति विग्नेश शिवन ने फिल्म का एक स्पॉयलर दे दिया।

ट्वीट

शाहरुख ने विग्नेश को सावधान रहने को कहा

दरअसल विग्नेश शिवन ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की थी। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय ब्लॉकबस्टर बताया था। नयनतारा के बारे में उन्होंने लिखा कि शाहरुख के साथ यह उनका ड्रीम डेब्यू है। इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया विग्नेश। नयनतारा कमाल की हैं। ओह आपको तो पता ही होगा, लेकिन अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कुछ अच्छे किक और पंच सीख लिए हैं।'

स्पॉयलर

विग्नेश ने दे दिया स्पॉयलर

शाहरुख के जवाब से उत्साहित विग्नेश ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा, 'हां सर, मैं सावधान हूं, लेकिन मैंने यह भी सुना है कि आप दोनों के बीच में अच्छा रोमांस है, जिसे उन्होंने किंग ऑफ रोमांस से सीखा है। मैं पहले ही उसका आनंद ले रहा हूं। साथ में आपके साथ ड्रीम डेब्यू की खुशी भी है। यह एक ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।' दोनों के रोमांस की बात सामने आने से दर्शक भी खुश हो गए।

भूमिकाएं 

ऐसी होगी शाहरुख और नयनतारा की भूमिका

'जवान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। उनकी एक भूमिका एक खूंखार गैंग्स्टर की होगी तो दूसरी भूमिका में वह खूफिया एजेंसी के जांच अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। नयनतारा भी फिल्म में जांच अधिकारी के रूप में नजर आने वाली हैं। ऐसे में उनके बीच एक्शन दिखने की बात तो पक्की थी। अब उनके रोमांस की खबर ने भी दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

फिल्म 

स्टारकास्ट के लिए भी चर्चा में फिल्म

फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। 'जवान' की स्टारकास्ट में शाहरुख और नयनतारा के अलावा संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। यह फिल्म VFX और एक्शन से भरपूर होगी। कुछ समय पहले इसके कुछ दृश्य ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिसे रोकने के लिए निर्माताओं को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।