NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोशल मीडिया पर छाई 'जवान'; जानिए फिल्म की किन बातों से रोमांचित हैं दर्शक
    अगली खबर
    सोशल मीडिया पर छाई 'जवान'; जानिए फिल्म की किन बातों से रोमांचित हैं दर्शक
    'जवान' के लिए रोमांचित हैं दर्शक

    सोशल मीडिया पर छाई 'जवान'; जानिए फिल्म की किन बातों से रोमांचित हैं दर्शक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 09, 2023
    02:54 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर सोमवार को जारी किया जाएगा। प्रशंसक इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।

    अब हर किसी को शाहरुख के नए अवतार को देखने का इंतजार है।

    सोशल मीडिया पर प्रशंसक इसके लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। जब भी 'जवान' से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है तो प्रशंसकों का ऐसा ही उत्साह देखने को मिलता है।

    आइए 'जवान' की उन बातों पर नजर डालते हैं जो इसे प्रशंसकों के लिए खास बनाती है।

    शाहरुख खान

    शाहरुख की दीवानगी और उनका डबल रोल

    शाहरुख खान की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। उनके प्रशंसकों की एक अलग ही दुनिया है जो उन्हें देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहती है।

    सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, शाहरुख के प्रशंसक उनके लिए जश्न मनाते हैं।

    'जवान' में तो शाहरुख का डबल रोल देखने को मिलेगा। वह एक अधिकारी और उसके गैंग्स्टर बेटे के किरदार में नजर आएंगे।

    पिछले साल सामने आए पोस्टर में शाहरुख की तस्वीर ने भी सभी को आकर्षित किया था।

    साझेदारी

    उत्तर-दक्षिण को मिलाकर बना बड़ा प्रशंसक वर्ग

    फिल्म की टीम में बॉलीवुड के साथ ही इसमें दक्षिण भारतीय सितारों की उपस्थिति इसे उत्तर और दक्षिण दोनों के प्रशंसकों के लिए खास बनाती है।

    फिल्म का निर्माण दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें दक्षिण भारत के कई सितारे भी शामिल हैं।

    ऐसे में दोनों फिल्म इंडस्ट्री के साथ होने से इस फिल्म के लिए एक बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार हो गया है। सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    स्टारकास्ट 

    फिल्म की स्टारकास्ट

    शाहरुख खान और एटली की साझेदारी के अलावा फिल्म की स्टारकास्ट भी इसका मुख्य आकर्षण है।

    तमिल अभिनेत्री नयनतारा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में विजय सेतुपति भी एक्शन करते नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं।

    इन सभी कलाकारों के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और हर कोई अपने-अपने पसंदीदा सितारे को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा है।

    पठान 

    'पठान' का असर 

    इसी साल जनवरी में आई शाहरुख की फिल्म 'पठान' की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली थी।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

    ऐसे में अब प्रशंसकों के साथ ही फिल्म विशेषज्ञों की नजर भी 'जवान', उस पर लोगों की प्रतिक्रिया, उसके कारोबार और निर्माताओं की योजनाओं पर बनी हुई है।

    यह VFX से भरपूर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

    ट्विटर पोस्ट

    टीजर के लिए उत्साहित प्रशंसक

    Set your reminder now! 💥#JawanPrevueOn10July#Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/gbQKc5exSn

    — Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) July 8, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जवान फिल्म

    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग शाहरुख खान
    शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप शाहरुख खान
    'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री शाहरुख खान
    'जवान' के निर्देशक एटली बनने वाले हैं पिता, फिल्ममेकर की पत्नी ने दी खुशखबरी दक्षिण भारतीय सिनेमा

    शाहरुख खान

    सलमान-शाहरुख ने शुरू की 'टाइगर 3' की शूटिंग, सेट पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था  सलमान खान
    शाहरुख की 'डॉन 3' पर आया अपडेट, पटरी पर लौटी फिल्म, फरहान सरपट लिख रहे कहानी बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख अब नहीं देंगे इंटरव्यू न करेंगे निजी जिंदगी पर बात, सीधे पर्दे पर आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से बाहर हुए शाहरुख खान, अब नए अभिनेता की तलाश जारी  फरहान अख़्तर

    बॉलीवुड समाचार

    '72 हूरें' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  आगामी फिल्में
    सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते थे 'चंदू चैंपियन', अब कार्तिक आर्यन पूरा करेंगे उनका सपना सुशांत सिंह राजपूत
    बरुन सोबती की 'कोहरा' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां दस्तक देगी सीरीज नेटफ्लिक्स
    सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर सारा अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025