'कंचना 4' में 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा की एंट्री, पूजा हेगड़े और नोरा फतेही भी साथ
हालांकि, अभी तक निर्माताओं या अभिनेत्री की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में पूजा हेगड़े और नोरा हॉरर-कॉमेडी के शौकीनों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि राघव लॉरेंस की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'कंचना 4' में अब 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा की भी एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा को इस फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण और दमदार किरदार का प्रस्ताव दिया गया है, जो मुख्य रूप से फ्लैशबैक दृश्यों का हिस्सा होगा। फतेही को पहले ही मुख्य अभिनेत्रियों के तौर पर फाइनल किया जा चुका है। अगर नयनतारा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं तो 'कंचना 4' का रोमांच और स्टार पावर दोगुनी होना तय है।
हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही है 'कंचना 4'
हॉरर और कॉमेडी के बेजोड़ तालमेल के लिए मशहूर 'कंचना' सीरीज तमिल सिनेमा की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजीज में से एक मानी जाती है। अब जब इस सुपरहिट सीरीज का चौथा भाग यानी 'कंचना 4' आने की तैयारी में है तो इसकी नई स्टार कास्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। सस्पेंस और रोमांच को और बढ़ाते हुए हाल ही में फिल्म से पूजा हेगड़े के किरदार का एक शानदार टीजर ऑनलाइन जारी किया गया था, जिसने इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज कर दी हैं।