NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन
    इस फिल्म के लिए रणवीर के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन

    क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 24, 2022
    09:42 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'बैंड बाजा बारात' से अपनी शानदार शुरुआत की थी। अपनी डेब्यू फिल्म में ही वह छा गए थे।

    यह रोमांटिक फिल्म 2010 में बड़े पर्दे पर आई थी। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था।

    क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए रणवीर को दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टिंग के गुर सिखाए थे। नवाजुद्दीन 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर के एक्टिंग कोच थे।

    खुलासा

    नवाजुद्दीन ने खुद उठाया रहस्य से पर्दा

    नवाजुद्दीन का एक वीडियो Reddit पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने रणवीर के एक्टिंग कोच बनने के रहस्य से पर्दा उठाया है।

    बताया गया है कि नवाजुद्दीन को यशराज ने रणवीर के साथ ट्रेनिंग सेशन करने के लिए चुना था।

    उन्होंने कहा, "हां, कुछ दिन पढ़ाया था। एक फिल्म बन रही थी 'बैंड बाजा बारात'। मैं यह प्रोजेक्ट ज्यादा दिन नहीं कर पाया, क्योंकि मुझे दूसरा काम मिल गया था। फिर दूसरे एक्टर ने आकर उनकी ट्रेनिंग पूरी की थी।"

    ऑडिशन

    'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर ने दिया था ऑडिशन

    एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।

    उन्होंने कहा था, "मैंने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था और मुझे बताया गया था कि यह भूमिका दिल्ली के एक 21 वर्षीय लड़के की है। मैंने कुछ फिल्मों को देखकर अपने उच्चारण पर काम किया। तब आदित्य चोपड़ा को विश्वास नहीं हुआ था कि मैं मुंबई में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं।"

    जोड़ी

    फिल्म में रणवीर के साथ नजर आई थीं अनुष्का शर्मा

    'बैंड बाजा बारात' में रणवीर के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आई थी। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था।

    इसमें रणवीर बिट्टू शर्मा की भूमिका में नजर आए थे। यह 2010 की हिट फिल्मों में शामिल थी।

    इसे 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    IMDb पर इस फिल्म को 7.2 रेटिंग मिली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सफल शुरुआत के बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। इनमें '83', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'सिम्बा', 'गली बॉय' और 'राम लीला' जैसी फिल्में हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर और नवाजुद्दीन

    रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर काम कर रहे हैं।

    करण की फिल्म 'तख्त' रणवीर के खाते से जुड़ी है।

    हाल ही में नवाजुद्दीन की 'नूरानी चेहरा' का ऐलान हुआ है। वह 'अद्भुत' और 'टीकू वेड्स शेरू' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा 'कृष 4' के साथ भी उनका नाम जुड़ा हुआ है।

    पोल

    रणवीर सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में से आपको किनका अभिनय पसंद आता है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    क्या अगले भागों में रणवीर सिंह निभाएंगे 'डॉन' का किरदार? | न्यूजबाइट्स क्या अगले भागों में रणवीर सिंह निभाएंगे 'डॉन' का किरदार? | न्यूजबाइट्स
    किसी आलीशान महल से कम नहीं है नवाजुद्दीन का नया घर, देखिए तस्वीरें | न्यूजबाइट्स किसी आलीशान महल से कम नहीं है नवाजुद्दीन का नया घर, देखिए तस्वीरें | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    रणवीर सिंह
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    बॉलीवुड समाचार

    'जवान' के लिए 200 महिलाओं के साथ ऐक्शन सीन शूट कर रहे शाहरुख खान शाहरुख खान
    मैंने तय कर लिया है, अब पर्दे पर गाली नहीं दूंगा- पंकज त्रिपाठी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी मामले में जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे हुई पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    शमा सिकंदर कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना, कहा- अब बदली है निर्माताओं की सोच कास्टिंग काउच

    अनुष्का शर्मा

    बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई
    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा मुंबई
    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो विराट कोहली
    आलिया भट्ट अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में नहीं करेंगी काम-रिपोर्ट प्रियंका चोपड़ा

    रणवीर सिंह

    रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83' दिल्ली
    '83' के बाद लकवाग्रस्त तैराक की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    साउथ की फिल्मों में काम करने को तैयार रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    रणवीर अभिनीत 'सर्कस' की रिलीज डेट नहीं हुई घोषित, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा रोहित शेट्टी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    कंगना के प्रोडक्शन की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में इरफान की जगह नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखेंगे बॉलीवुड समाचार
    कंगना की फिल्‍म 'टीकू वेड्स शेरू' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेत्री ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    लंबे झगड़े के बाद साथ आए नवाजुद्दीन-आलिया, बच्चों के साथ विदेश में शिफ्ट हो रहा परिवार बॉलीवुड समाचार
    कंगना ने पूरी की 'धाकड़' की शूटिंग, अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025