NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इट हैपंस ओनली इन इंडिया: नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के प्रोजेक्ट में दिखेंगे सोनू सूद
    अगली खबर
    इट हैपंस ओनली इन इंडिया: नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के प्रोजेक्ट में दिखेंगे सोनू सूद
    नेशनल ज्योग्राफिक के इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे सोनू सूद

    इट हैपंस ओनली इन इंडिया: नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के प्रोजेक्ट में दिखेंगे सोनू सूद

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 16, 2021
    03:11 pm

    क्या है खबर?

    देश ने बीते 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस अवसर पर लोग देशभक्ति की भावनाएं साझा करते हुए दिखे।

    आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बॉलीवुड में भी कई नए प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। 15 अगस्त को नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद के साथ एक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

    इस प्रोजेक्ट का नाम 'इट हैपंस ओनली इन इंडिया' रखा गया है। मेकर्स ने सोशल पर भी जानकारी शेयर की है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    नेशनल ज्योग्राफिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है।

    नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'भारत के बारे में कुछ रोमांचक कहानियों को देखने के लिए तैयार हो जाइए। सोनू के साथ हम बहुत जल्द लेकर आ रहे हैं 'इट हैपंस ओनली इन इंडिया' नेशनल ज्योग्राफिक पर।'

    साथ ही मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर वीडियो में सोनू की झलक देखने को मिली है।

    टीजर वीडियो

    टीजर वीडियो में सोनू ने क्या कहा?

    टीजर वीडियो में सोनू ने कहा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द। 'इट हैपंस ओनली इन इंडिया' बहुत जल्द नेशनल ज्योग्राफिक पर आ रहा है।"

    प्रोजेक्ट के कॉन्सेप्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह किस प्रकार का प्रोजेक्ट होगा, इसको लेकर मेकर्स ने कुछ नहीं बताया है।

    इसका टीजर वीडियो से देखने से पता चलता है कि यह प्रोजेक्ट भारत से जुड़ा हुआ होगा। उम्मीद है कि जल्द विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए इस प्रोजेक्ट का टीजर

    Instagram post

    A post shared by natgeoindia on August 16, 2021 at 1:19 pm IST

    म्यूजिक वीडियो

    'साथ क्या निभाओगे' को लेकर चर्चा में हैं सोनू

    अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे' नए अंदाज में दर्शकों के बीच आ चुका है। सोनू और निधि अग्रवाल पर फिल्माए गए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    इस गाने को अल्ताफ और टोनी कक्कड़ ने गाया है। यह गाना आपको 90 के दशक की याद दिलाएगा।

    इसका निर्देशन फराह खान ने किया है। इस गाने में सोनू एक किसान और पुलिस अफसर के किरदार में दिखे हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू

    सोनू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' में देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

    इस फिल्म मे सोनू को दरबारी कवि की भूमिका में देखा जाएगा।

    वह मार्च में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'मुंबई सागा' में भी नजर आए हैं। इसके अलावा उन्हें निर्देशक ई निवास की आगामी फिल्म 'किसान' में अभिनय करते हुए देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    वंदे मातरम: देशभक्ति, एक्शन और रोमांच से भर देगा टाइगर श्रॉफ का यह गाना स्वतंत्रता दिवस
    अमिताभ के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का प्रसारण 23 अगस्त से होगा शुरू मनोरंजन
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना हैदराबाद
    महेश बाबू की फिल्म 'SSMB28' का ऐलान, पूजा हेगड़े के साथ फिर करेंगे रोमांस मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    शादी के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी पहली बार विज्ञापन फिल्म में दिखेगी बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर एल्गोरिद्म में खोजिए बग, मिलेगा 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम ट्विटर
    व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे अनजान यूजर्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स व्हाट्सऐप
    अनु मलिक पर लगा इजराइल के राष्ट्रीय गान की धुन चुराने का आरोप, हुए ट्रोल मनोरंजन

    मनोरंजन

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की पड़ोसन बनीं रानी मुखर्जी, खरीदा आलीशान घर मुंबई
    गायक किशोर कुमार की बनेगी बायोपिक फिल्म, उनके बेटे अमित कुमार करेंगे निर्माण मुंबई
    'इतनी शक्ति हमें देना दाता' की गायिका पुष्पा पगधरे की आर्थिक स्थिति खराब, बयां किया दर्द मुंबई
    इस शो में 'वीरांगना फोर्स' के साथ एक्शन करती दिखेंगी सारा अली खान असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025