
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुपरस्टार यश की 'KGF: चैप्टर 2' को मिला सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार
क्या है खबर?
मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस समारोह में 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर, 2022 तक आई फिल्मों का सम्मान किया गया है।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार यश की फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' को मिला है। प्रशांत नील की इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता है।
यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी।
अन्य पुरस्कार
अनुपम खेर की 'कार्तिकेय 2' को मिला सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार
मलयालम सिनेमा में 'आट्टम' को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार 'वालवी' ने जीता। सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार 'काबेरी अंतर्धान' ने हासिल किया है।
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की 'कार्तिकेय 2' को मिला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'पोन्नियिन सेलवन' ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता।
ट्विटर पोस्ट
'KGF: चैप्टर 2' को मिला सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार
National Award For KGF🔥🥳🎉#YashBOSS #KGF2 #Nationalfilmaward @TheNameIsYash @hombalefilms pic.twitter.com/ANvoWPKEpl
— ᵀᵒˣᶦᶜChèrrybòy 𝕏 🃏 (@Cherryboy_1711) August 16, 2024