LOADING...
दिग्गज मलयालम अभिनेता सलीम कुमार की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी की जंग
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार की हालत नाजुक

दिग्गज मलयालम अभिनेता सलीम कुमार की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी की जंग

Jun 06, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार की तबीयत काफी बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके करीबी और दुनियाभर में मौजूद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

दुखद

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा

सलीम कुमार को 6 जून को कोच्चि (केरलम) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाते समय अभिनेता की शारीरिक स्थिति काफी गंभीर थी। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बीमारी

लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे सलीम 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम पिछले काफी समय से लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह इसी बीमारी से जुड़ी जटिलताओं और अचानक आई कमजोरी के कारण उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। सलीम कुमार न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि मलयालम सिनेमा के सबसे पसंदीदा हास्य कलाकारों और चरित्र अभिनेताओं में से एक हैं।

Advertisement