NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और एक लड़की को जिंदा जलाने का आरोप
    अगली खबर
    नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और एक लड़की को जिंदा जलाने का आरोप
    नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nargisfakhri)

    नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और एक लड़की को जिंदा जलाने का आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 03, 2024
    10:01 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनकी बहन आलिया को अमेरिका में न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    43 वर्षीय आलिया पर दो मंजिला गैराज में आग लगाने का आरोप है, जिससे उसके पूर्व प्रेमी और उसकी नई गर्लफ्रेंड की जलकर मौत हो गई।

    उधर, नरगिस की मां ने बेटी पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका दावा है कि उनकी बेटी कभी किसी की हत्या नहीं कर सकती है।

    जलन

    एक्स बॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड से बढ़ती नजदीकियों से परेशान थीं आलिया

    डेली न्यूज के मुताबिक, आलिया ने न्यूयॉर्क के क्वींस में एक दो मंजिला गैराज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया स्टार एटियेन रहते थे।

    धुएं में सांस लेने और आग में झुलसने की वजह से दोनों की मौत हो गई। वे फंसे हुए थे और उनके पास भागने का कोई रास्ता नहीं था। इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने आलिया को गिरफ्तार कर लिया।

    बताया जा रहा है कि आलिया ने जलन के कारण यह कदम उठाया।

    पक्ष

    मां ने किया बेटी का बचाव

    नरगिस की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। उधर उनकी मां ने इस बात से इनकार किया कि उनकी बेटी ने ऐसा कुछ भी किया है।

    उन्होंने एक बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि आलिया किसी को मारेगी। वह सबका ख्याल रखने वाली इंसान थीं। उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की। मेरी बेटी किसी की जान नहीं ले सकती।"

    गवाह

    "मैं उसका घर जला दूंगी, उसे मार डालूंगी"

    मामले के गवाह ने कहा, "हमें कुछ जलने की गंध आई। पता नहीं यह गैसोलीन था या कुछ और। हम बाहर भागे तो सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी थी। उन दोनों कों बाहर निकालने के लिए हमें उस सोफे पर कूदना पड़ा। स्टार मेरे साथ कूद गई, लेकिन जैकब्स को बचाने के लिए वापस अंदर चली गई। आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी। हम उस पर हंसते थे।"

    बयान

    एडवर्ड के पीछे पड़ी थीं आलिया?

    एडवर्ड और आलिया पहले रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एडवर्ड की मां ने बताया था कि बेटे का 1 साल पहले ब्रेकअप हो गया था, लेकिन इसके बावजूद आलिया उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी।

    अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार, आलिया ने कथित तौर पर 2 नवंबर को इस घटना को अंजाम दिया था। सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट में दो मंजिला गैराज में पहुंचने के बाद वह एडवर्ड पर चिल्लाई, "तुम सब आज मरने वाले हो।"

    जानकारी

    लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं नरगिस

    नरगिस की बात करें तो उन्होंने रणबीर कपूर संग फिल्म 'रॉकस्टार' के जरिए बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह 'मद्रास कैफे', 'हाउसफुल 3' और 'मैं तेरा हीरो' जैसी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। जल्द ही नरगिस फिल्म 'हाउसफुल 5' में दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरगिस फाखरी
    बॉलीवुड समाचार
    अमेरिका
    न्यूयॉर्क

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नरगिस फाखरी

    नरगिस ने कबूला उदय चोपड़ा के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- काश इजहार कर लिया होता बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर के साथ बनने वाली थी दीपिका की जोड़ी दीपिका पादुकोण
    काम के चलते तनाव में थीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी, फिर 2016 में लिया ब्रेक बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइड और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं नरगिस फाखरी लाइफस्टाइल

    बॉलीवुड समाचार

    नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का विवाह पारंपरिक अंदाज में होगा, 8 घंटे चलेंगी रस्में  शोभिता धुलिपाला
    राम गोपाल वर्मा होंगे गिरफ्तार? आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर दिया था आपत्तिजनक बयान  राम गोपाल वर्मा
    अभिषेक बच्चन ने तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय को कहा धन्यवाद, जानिए क्यों अभिषेक बच्चन
    रैपर बादशाह के चंडीगढ़ नाइट क्लब के बाहर धमाका, बाइक सवारों ने फेकें बम रैपर बादशाह

    अमेरिका

    कौन है पहली हिंदू कांग्रेस तुलसी गबार्ड, जिनको ट्रंप ने बनाया राष्ट्रीय खुफिया निदेशक? डोनाल्ड ट्रंप
    ग्रैंड कैन्यन का अद्भुत नजारा कर देगा मंत्र-मुग्ध, यहां की यात्रा पर करें ये मजेदार गतिविधियां  यात्रा
    डोनाल्ड ट्रंप ने वैक्सीन विरोधी कार्यकर्ता रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य सचिव चुना डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक किस पद पर किन-किन लोगों को नियुक्त किया है? डोनाल्ड ट्रंप

    न्यूयॉर्क

    दुनिया के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जिनकी खींची गईं सबसे अधिक तस्वीरें यात्रा
    न्यूयॉर्क: व्यक्ति ने एक साथ 10 महिलाओं से की शादी, बना चर्चा का विषय अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में लगाई सुअर की किडनी, दिख रहे सकारात्मक नतीजे अमेरिका
    न्यूयॉर्क: राजकुमारी डायना का स्वेटर नीलामी में 9 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिका अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025