Page Loader
'नानी 30' से जारी हुआ नानी का पहला लुक, 'हाय नन्ना' है फिल्म का नाम
'नानी 30' से जारी हुआ नानी का पहला लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mrunalthakur)

'नानी 30' से जारी हुआ नानी का पहला लुक, 'हाय नन्ना' है फिल्म का नाम

Jul 13, 2023
02:15 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नानी को पिछली बार 'दसरा' में देखा गया था। 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। मौजूदा वक्त में नानी अपनी आने वाली फिल्म 'नानी 30' को लेकर चर्चा में है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती रहती है। अब नानी की इस फिल्म से उनके लुक के साथ ही इसके टाइटल की घोषणा हो गई है।

नानी

मृणाल ठाकुर के साथ बनी है नानी की जोड़ी 

शौरयुव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'हाय नन्ना' रखा गया है। इसमे नानी की जोड़ी मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। दोनों इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मृणाल ने इंस्टाग्राम पर 'हाय नन्ना' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्रतीक्षा समाप्त हुई। हाय नन्ना की हमारी प्यारी-सी दुनिया की एक झलक। इस दिल छू लेने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर