Loading...
नमित मल्होत्रा का सवाल, रावण इतना ही बुरा था तो ब्रह्मा-शिव ने उसे वरदान क्यों दिए? 
रावण बुरा था तो ब्रह्मा-शिव ने वरदान क्यों दिए? नमित का सवाल

नमित मल्होत्रा का सवाल, रावण इतना ही बुरा था तो ब्रह्मा-शिव ने उसे वरदान क्यों दिए? 

Nov 28, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

'रामायण: पार्ट 1' में भले ही रावण को काफी स्क्रीन टाइम मिला हो, लेकिन निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि इससे फिल्म ने उसे हीरो नहीं बना दिया है। भगवान राम पर केंद्रित कहानी में यश के रावण को इतना ध्यान मिलने पर उठे सवालों के बीच नमित ने इस चित्रण के पीछे की सोच स्पष्ट की है। उनका तर्क है कि दर्शकों को रावण के बनने की प्रक्रिया समझनी होगी। आइए जानें क्या कुछ बोले निर्माता।

स्पष्टीकरण

यश के अभिनय की तारीफ को रावण के महिमामंडन न मानें: नमित मल्होत्रा

DD न्यूज से बातचीत में निर्माता नमित मल्होत्रा ने उन आरोपों को खारिज किया कि फिल्म में रावण का महिमामंडन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यश के अभिनय को दर्शकों से मिल रही तारीफ को रावण के किरदार की सराहना नहीं समझना चाहिए।

उनके मुताबिक, यश की लोकप्रियता और शानदार अभिनय के कारण कुछ लोग अभिनेता की तारीफ को रावण के प्रति सहानुभूति मान रहे हैं। नमित ने दोनों बातों को अलग बताया।

किरदार

नमित मल्होत्रा ने यश के किरदार पर दी सफाई

निर्माता ने कहा, "हमने रावण को अच्छा व्यक्ति नहीं दिखाया है। लोगों ने जो देखा है, वो यश हैं, जो एक सुपरस्टार हैं और उन्हें उनका अभिनय पसंद आया है। पूरी फिल्म में रावण ने कोई अच्छा काम नहीं किया। उसने तबाही मचाई और इतना आतंक फैलाया कि भगवान राम को आकर इसका अंत करना पड़ा।"

निर्माता ने स्पष्ट किया कि फिल्म दशानंद के बचपन से रावण बनने तक की यात्रा दिखाती है।

ADVERTISEMENT

दो टूक

राम की जीत तभी बड़ी होगी, जब रावण ताकतवर होगा- नमित मल्होत्रा

नमित बोले, "हम चाहते हैं कि लोग समझें कि हमने एक सार्वभौमिक फिल्म बनाई है। रावण की कोई प्रशंसा नहीं है। हमने केवल बचपन से रावण बनने तक की उसकी यात्रा दिखाई है। वाे दशानंद था, लेकिन वह बच्चा इतना शक्तिशाली कैसे बना?"

निर्माताओं के लिए बड़ी कहानी के लिहाज से रावण की ताकत और क्षमताओं को स्थापित करना महत्वपूर्ण था। आखिरकार, राम की जीत का पैमाना इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनका प्रतिद्वंद्वी कितना शक्तिशाली था।

ADVERTISEMENT

सवाल

रावण को भगवान शिव और ब्रह्मा से वरदान कैसे मिले?

नमित ने रावण की कहानी के उस पहलू का भी जिक्र किया, जिस पर उन्हें लगता है कि अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए: ब्रह्मा और भगवान शिव से मिले वरदान।

उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण सवाल, जो किसी ने नहीं पूछा, वो ये है कि यदि रावण इतना ही बुरा था तो ब्रह्मा और भगवान शिव ने उसे वरदान क्यों दिए? यदि स्वयं ईश्वर ने उसे वे वरदान दिए तो उन्हें पाने के लिए उसने जरूर कुछ किया होगा।"

ADVERTISEMENT