Loading...
सनी देओल पर निर्माता नमित मल्होत्रा का अगला दांव, 'रामायण' के बाद फिर बनाएंगे 'हनुमान'
नमित मल्होत्रा ​​'हनुमान' पर बनाएंगे फिल्म

सनी देओल पर निर्माता नमित मल्होत्रा का अगला दांव, 'रामायण' के बाद फिर बनाएंगे 'हनुमान'

लेखन सयाली
Oct 25, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि वह रामायण के सिनेमैटिक यूनिवर्स का विस्तार करने का विचार कर रहे हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह भगवान हनुमान पर एक स्वतंत्र फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसमें सनी देओल के फिर से हनुमान का किरदार निभाने की उम्मीद है। बता दें कि 'रामायण' में भी सनी ही हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म

कैसे मिली 'हनुमान' बनाने की प्रेरणा?

फिल्म को लेकर अभी निर्माताओं ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

एक सूत्र ने बताया, "हनुमान रामायण के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक हैं और उनकी कहानी में मुख्य कथा के दायरे से कहीं ज्यादा कुछ है, जिसे खंगाला जा सकता है। हनुमान में इतना भाव है कि वे अकेले ही किसी फिल्म को संभाल सकते हैं।"

नमित का विचार है कि हर फिल्म को उसकी अपनी पहचान दी जाए और उन्हें एक यूनिवर्स से जोड़े रखा जाए।

जानकारी

अन्य किरदारों पर भी बन सकती हैं फिल्में

हनुमान के साथ-साथ निर्माता शूर्पणखा, जटायु, इंद्रजीत और अंगद जैसे अन्य मुख्य किरदारों पर भी स्वतंत्र फिल्में बनाने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, इनकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT