'रामायण' के गीत 'मंगल रंग' में दिखा राम-सीता का विवाह, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। इसी बीच निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक प्यारा तोहफा दे दिया है। इस फिल्म का नया गीत 'मंगल रंग' रिलीज हो गया है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के विवाह का पावन दृश्य दिखाया गया है। इस गीत को एआर रहमान ने बनाया है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं।
गाना
विवाह के दृश्य लगे बेहद दिव्य
22 अक्टूबर को चेन्नई में हुए लॉन्च समारोह के दौरान इस गाने की एक छोटी-सी झलक दिखाई गई थी। इसमें भगवान राम की भूमिका में रणबीर मिथिला पहुंचकर दिव्य अंदाज में 'पिनाक' धनुष को तोड़ते हैं।
उधर माता सीता के रूप में साई शर्माती नजर आती हैं। स्वयंवर जीतने के बाद भव्य तरीके से दोनों का विवाह होता है, जिसके दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानों आप सचमुच रामायण काल में पहुंच गए हों।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें गाने का वीडियो
Rang hai rang hai Mangal rang hai, Prem ke rangon ka sangam
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 25, 2026
Song out now 🕉 pic.twitter.com/rEIm36JVTb
प्रशंसक
प्रशंसकों के दिल छू गया ये गीत
गाने को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही प्रशंसक इसपर प्यार बरसा रहे हैं।
लोग श्री राम और माता सीता के रूप में रणबीर और साई की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। साथ ही गाने के बोल, धुन, वीडियो और यहां तक कि संगीत की भी जमकर प्रशंसा की जा रही है।
'रामायण' रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के बीच पहला सहयोग है।