'नागबंधनम' की रिलीज से पहले निर्माताओं की खास पेशकश, एक टिकट के साथ एक मुफ्त
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा की पैन-इंडिया फिल्म 'नागबंधम' 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका टकराव आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' से होने वाला है। इस बीच, निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक खास प्रस्ताव की पेशकश की है, जिसके तहत फिल्म का एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त में मिलेगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्रस्ताव को सिर्फ हिंदी संस्करण के लिए मान्य किया गया है।
फायदा
प्रस्ताव से हिंदी दर्शकों के बीच उत्साह
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि 'नागबंधम' के निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए एक विशेष 'एक टिकट खरीदें, एक मुफ्त पाएं' ऑफर की घोषणा की है। डिस्ट्रिक्ट ऐप या बुकमायशो के माध्यम से प्रस्ताव का लुत्फ उठाया जा सकेगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू की गई है। इस प्रस्ताव के जरिए निर्माता हिंदी दर्शकों को फिल्म तक पहुंचाकर तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
'NAGABANDHAM' BOGO OFFER ANNOUNCED FOR *HINDI* VERSION – ADVANCE BOOKINGS NOW OPEN – IN CINEMAS *TOMORROW*... The makers of #Nagabandham have announced a special #BOGO [Buy One Get One] ticket offer for the film's #Hindi version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 2, 2026
Advance bookings are now open...
⭐ BMS 🔗:… pic.twitter.com/gI3rsFj2QM
फिल्म
प्राचीन विष्णु मंदिरों के रहस्यों को दिखाएगी 'नागबंधम'
'नागबंधम' में विराट कर्ण (रूद्र के किरदार में) और नाभा नतेश (पार्वती के किरदार में) मुख्य किरदारों में हैं। ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। अभिषेक नामा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और उनके अंदर सदियों से छिपे पवित्र और रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने अभिषेक पिक्चर्स और NIK स्टूडियोज के बैनर तले किया है।