LOADING...
शेयर बाजार में सुबह-सुबह 500 अंक उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह?
शेयर बाजार में सुबह-सुबह 500 अंक उछला सेंसेक्स

शेयर बाजार में सुबह-सुबह 500 अंक उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह?

Jul 02, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (2 जुलाई) सुबह-सुबह तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलने की कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 500 अंकों तक की उछाल दर्ज हुई। सुबह करीब 09:50 बजे सेंसेक्स 490.10 अंक बढ़कर 77,412.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 144.05 अंक चढ़कर 24,149.90 पर पहुंच गया। बाजार में इस तेजी के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं, जिनका असर निवेशकों के भरोसे पर भी दिखा।

#1

कच्चे तेल की कीमत घटने से मिला सहारा

शेयर बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट मानी जा रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.1 प्रतिशत गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 1.2 प्रतिशत टूटकर 67.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल सस्ता होने से भारत जैसे आयात करने वाले देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।

#2

अमेरिका-ईरान बातचीत से बढ़ा भरोसा

बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति की खबर भी रही है। कतर ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर बनी चिंता कुछ कम हुई है। इसके अलावा, इंडिया VIX करीब 3 प्रतिशत गिरकर 12.89 पर पहुंच गया, जो बाजार में अनिश्चितता कम होने और निवेशकों का भरोसा बढ़ने का संकेत माना जाता है।

Advertisement

#3

IT शेयरों में खरीदारी से बढ़ी रफ्तार

आज IT सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। लगातार चार कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद निफ्टी IT इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। इंफोसिस के शेयर करीब 3.9 प्रतिशत, HCL टेक 3.4 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 2.6 प्रतिशत तक मजबूत हुए। इन बड़ी कंपनियों में खरीदारी बढ़ने से पूरे शेयर बाजार को मजबूती मिली और प्रमुख सूचकांक ऊंचे स्तर पर कारोबार करते दिखे।

Advertisement