LOADING...
'प्रोजेक्ट हेल मैरी' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां देगी दस्तक
'प्रोजेक्ट हेल मैरी' की OTT रिलीज तारीख आई

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब-कहां देगी दस्तक

Jul 02, 2026
10:29 am

क्या है खबर?

इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने को तैयार है। हॉलीवुड अभिनेता रयान गोसलिंग अभिनीत यह फिल्म साइंस फिक्शन और रोमांच से भरपूर एक याददाश्त खो चुके अंतरिक्ष यात्री पर आधारित है। फिल्म 20 मार्च को अमेरिका में रिलीज हुई थी, जबकि 26 मार्च को इसने भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दी। दर्शकों और समीक्षकों से वाहवाही बटोरने के बाद, यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है।

रिलीज

इस दिन से घर बैठे उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

अमेजन प्राइम वीडियो ने 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' की OTT रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि यह 2 जुलाई, 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। सब्सक्राइर यूजर्स फ्री में इस फिल्म का हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में लुत्फ उठा सकेंगे। लेखक एंडी वेयर के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है। इसने विश्व स्तर पर लगभग 5,735 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement