'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग और कब रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक नाग अश्विन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उनकी सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के अगले भाग यानी 'कल्कि 2' की शूटिंग अगले महीने से फिर से शुरू होने जा रही है।
फिल्म की टीम ने अप्रैल 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और VFX पर काफी लंबा काम चलेगा, क्योंकि फिल्म की दुनिया को बहुत बड़े स्तर पर दिखाया जाना है। सब कुछ ठीक रहा तो ये फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस बार साईं पल्लवी भी होंगी
फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक बार फिर दर्शकों को दिखेंगे। इनके साथ ही, साईं पल्लवी भी इस नए चैप्टर से जुड़ रही हैं। फिल्म की कहानी में जब टकराव बढ़ेगा तो कमल हासन के किरदार 'सुप्रीम यासीन' को और ज्यादा अहमियत मिलेगी। प्रभास के कुछ जबरदस्त एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे, जिनकी तैयारी पहले से ही चल रही है। नाग अश्विन ही फिर से इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और वैजयंती मूवीज इसे प्रोड्यूस कर रही है।