Loading...
'मायसा' का धमाकेदार टीजर जारी, पिता के लिए घायल शेरनी बनकर भिड़ती दिखीं रश्मिका मंदाना

'मायसा' का धमाकेदार टीजर जारी, पिता के लिए घायल शेरनी बनकर भिड़ती दिखीं रश्मिका मंदाना

Sep 21, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित महिला प्रधान फिल्म 'मायसा' का टीजर जारी कर दिया गया है। रवींद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर की कहानी एक गहरे सामाजिक-सांस्कृतिक और भावनात्मक ताने-बाने पर आधारित है, जो गोंड आदिवासी समुदाय की दुनिया में ले जाती है। फिल्म में अभिनेत्री इसी समुदाय की एक निडर महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी झलक टीजर में मिलती है। उनका रफ एंड टफ गुस्सैल वाला अंदाज और दमदार एक्शन दर्शकों के होश उड़ा रहा है।

टीजर

कभी पानी में तो कभी कीचड़ में दुश्मनों से भिड़ती दिखीं अभिनेत्री

'मायसा' के टीजर से साफ है कि कहानी पिता-बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है। अपने पिता की खोज में रश्मिका का किरदार कभी कीचड़ में तो कभी पानी के अंदर दुश्मनों से लड़ता दिखता है।

वह अपने पिता के सम्मान और अपने पूरे कबीले की रक्षा के लिए हथियार उठा लेती है।

कुल मिलाकर टीजर एक आम लड़की के एक उग्र रक्षक बनने की जटिल कहानी को दिखाता है। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT