Loading...
'मायसा' को मिली रिलीज तारीख, शेरनी बनकर इस दिन दहाड़ने आएंगी रश्मिका मंदाना
'मायसा' की रिलीज तारीख आई

'मायसा' को मिली रिलीज तारीख, शेरनी बनकर इस दिन दहाड़ने आएंगी रश्मिका मंदाना

Sep 01, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मायसा' इस साल के आखिर में आने के लिए तैयार है। रवींद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर की रिलीज तारीख तय हो चुकी है, जिसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म में रश्मिका के किरदार की एक झलक भी मजबूत संदेश के साथ साझा की है। पोस्टर को देखने के बाद लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमासुंदरम और राव रमेश भी मौजूद हैं।

रिलीज

इंटेंस अवतार में नजर आईं रश्मिका

निर्माताओं ने 'मायसा' का पोस्टर जारी किया जिसमें रश्मिका का इंटेंस अवतार देखने लायक है। खून से लथपथ उनके एक हाथ में भाला है और दूसरे हाथ में हथकड़ी।

कैप्शन में लिखा है, 'जब दुनिया जल रही होती है, तब वह उठ खड़ी होती है।'

फिल्म में वह आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार में ढ़लने के लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से कड़ी मेहनत की है।

फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT