NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजनीति पर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, जो बदल देंगी आपके सोचने का नज़रिया
    अगली खबर
    राजनीति पर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, जो बदल देंगी आपके सोचने का नज़रिया

    राजनीति पर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, जो बदल देंगी आपके सोचने का नज़रिया

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Dec 30, 2018
    08:02 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड और राजनीति का बहुत पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं, जिनमें से कई फिल्मों की पृष्टभूमि राजनीति होती है।

    हाल ही में पत्रकार संजय बारु की किताब पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही राजनीति जगत में गर्मी बढ़ गई है।

    आज हम आपको राजनीति पर आधारित बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।

    गरम हवा (1973)

    देश के बँटवारे के बाद लोगों के जीवन पर आधारित थी फिल्म

    साल 1973 में आई एमएस सथ्यू की फिल्म 'गरम हवा' उस समय अपने तरह की पहली फिल्म थी, जिसने दर्शकों के मन पर बहुत ज़्यादा प्रभाव छोड़ा था।

    फिल्म का हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ख़ास महत्व है। 'गरम हवा' देश के बँटवारे के बाद लोगों के जीवन के ऊपर आधारित है।

    यह फिल्म आपको अंदर तक झकझोर देती है। बलराज साहनी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    आंधी (1975)

    फिल्म का मुख्य किरदार प्रेरित था इंदिरा गांधी से

    साल 1975 में रिलीज़ हुई गुलज़ार के निर्देशन में बनी 'आंधी' एक पॉलिटिकल ड्रामा है। उस समय इस फिल्म को विरोध की मार झेलनी पड़ी थी।

    रिलीज़ के 20 हप्ते बाद कांग्रेस ने विरोध करते हुए फिल्म पर बैन लगा दिया था। जब जनता पार्टी की सरकार आई तो फिर से फिल्म को रिलीज़ किया गया।

    कांग्रेस का आरोप था कि फिल्म का मुख्य किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित था। इसमें सुचित्रा सेन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे।

    नायक (2001)

    एक दिन का मुख्यमंत्री

    'नायक' बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है, जिससे हर दर्शक वाक़िफ़ होगा। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया था।

    इस फिल्म में एक ऐसे टीवी पत्रकार की कहानी है, जो एक दिन के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। इसके बाद उसके जीवन में कई बदलाव होते हैं जो उसे एक पत्रकार से असली राजनीतिज्ञ बना देते हैं।

    'नायक' में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पूरी, जॉनी लीवर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    राजनीति (2010)

    राजनीति के कुरूप चेहरे को रखा दर्शकों के सामने

    साल 2010 में रिलीज़ हुई प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजनीति' एक पारिवारिक राजनीति ड्रामा थी।

    इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर झंडे तो गाड़े ही थे, साथ ही राजनीति के कुरूप चेहरे को भी दर्शकों के सामने रखा था।

    फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी, और कटरीना कैफ़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। आज भी यह फिल्म दर्शकों की बीच सबसे लोकप्रिय राजनीतिक फिल्म है।

    सत्याग्रह (2013)

    अन्ना हजारे के अनशन से प्रेरित फिल्म

    प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म सत्याग्रह 2013 में आई थी। यह फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के 'अनशन' से प्रेरित थी।

    फिल्म की राजनीतिक उठा-पटक आपका ख़ूब मनोरंजन करेगी साथ ही आपकी आँखें भी खोल देगी।

    'सत्याग्रह' में अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    अमिताभ का किरदार अन्ना हजारे से प्रेरित था। हालाँकि यह फिल्म दर्शकों को ज़्यादा अपनी तरफ़ आकर्षित नहीं कर पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख ने कहा- 'ज़ीरो' फ्लॉप हुई तो मुझे कई महीनों तक नहीं मिलेगा काम मनोरंजन
    'मणिकर्णिका' का ट्रेलर रिलीज़, नहीं हटा पाएंगे कंगना से नज़र मनोरंजन
    भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हॉलीवुड समाचार
    इस साल सिर्फ एक रिलीज़ के बावजूद IMDb रैंकिंग में टॉप पर दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    मेघना गुलज़ार की फिल्म में दीपिका के साथ नज़र आएंगे 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित दीपिका पादुकोण
    क्या 'एवेंजर्स: एंडगेम' में 'आयरन मैन' और 'कैप्टन अमेरिका' की हो जाएगी मौत? हॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 12: दीपक, दीपिका व सुरभि में से कोई एक जीतेगा 'टिकट टू फिनाले' बॉलीवुड समाचार
    एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा? कीकू शारदा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025