NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बिके म्यूजिकल राइट्स, रणवीर-आलिया गाएंगे गाना
    अगली खबर
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बिके म्यूजिकल राइट्स, रणवीर-आलिया गाएंगे गाना
    फिल्म में रणवीर-आलिया गाएंगे गाना

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बिके म्यूजिकल राइट्स, रणवीर-आलिया गाएंगे गाना

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 18, 2021
    10:15 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी रोमांटिक मिजाज की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ऐलान किया था।

    इल फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी जमेगी। दोनों को एक-दूसरे के साथ रोमांस फरमाते हुए देखा जाएगा।

    अब इस फिल्म के म्यूजिकल राइट्स बिक गए हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया गाना गाते हुए नजर आएंगे।

    रिपोर्ट

    फिल्म के म्यूजिक को प्रीतम चक्रवर्ती करेंगे कंपोज

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करण ने इस फिल्म के म्यूजिकल राइट्स दिग्गज म्यूजिक कंपनी सारेगामा को बेच दिए हैं।

    इस फिल्म के म्यूजिक के लिए करण ने सारेगामा के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के म्यूजिक को प्रीतम चक्रवर्ती कंपोज करेंगे।

    रणवीर भी पर्दे पर गुनगुनाते हुए नजर आएंगे, लेकिन 'गली बॉय' में फिल्माए गए उनके रैप से यह बिल्कुल अलग होगा। आलिया भी गाने को अपनी आवाज देंगी।

    जानकारी

    'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' में आलिया ने गाया था गाना

    यह पहली बार नहीं है जब आलिया किसी फिल्म में गाने को आवाज देंगी। इससे पहले उन्होंने 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' में गाना गाया है। अब देखना है कि वह गायिकी के मोर्चे पर क्या कर पाती हैं।

    बयान

    सारेगामा के साथ डील को लेकर करण ने क्या कहा?

    इस डील को लेकर करण ने अपना अनुभव साझा किया है।

    उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह दो कंपनियों के एक रणनीतिक मेल-मिलाव से अधिक है। इससे मैं भावनात्मक रूप से भी जुड़ा हूं। सारेगामा और धर्मा प्रोडक्शंस का रिश्ता 90 के दशक की शुरुआत का है, जब हम फिल्म 'गुमराह' और फिर 1998 में म्यूजिकल हिट 'डुप्लीकेट' के लिए साथ आए थे।'

    करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक म्यूजिकल से मिलती-जुलती है।

    किरदार

    रॉकी और रानी के किरदार में दिखेंगे रणवीर और आलिया

    इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। इसमें जया को नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा।

    यह पहली बार होगा जब जया अपने करियर में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। वह फिल्म में रणवीर की दादी की भूमिका में दिखेंगी। दिलचस्प यह है कि जया की बहू ऐश्वर्या राय भी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं।

    इस फिल्म में रणवीर और आलिया को रॉकी और रानी के किरदार में दिखाया जाएगा।

    वापसी

    पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे करण

    इस फिल्म से करण पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में आई रणबीर कपूर अभिनीत 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।

    1988 में आई 'मर्दों वाली बात' के बाद दूसरी बार शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी फिल्म में साथ दिखेंगे। शबाना और धर्मेंद्र आलिया के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे।

    जया ने इससे पहले 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में करण के साथ काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस ने बुलाई सलाहकार परिषद की आपात बैठक, पद नहीं छोड़ने की अटकलें  बांग्लादेश
    IPL 2025: GT बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    गुजरात ATS ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दबोचा गुजरात
    श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह? अजीत अगरकर ने किया खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम

    करण जौहर

    करीना कपूर की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' को लॉन्च करेंगे करण जौहर बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी- रिपोर्ट राज कुंद्रा
    क्या करण से रिश्ता टूटने के बाद 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगी निशा रावल? मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    रणवीर और आलिया अभिनीत करण जौहर की अगली फिल्म का नाम होगा 'प्रेम कहानी' करण जौहर
    फिल्म 'RRR' के लिए एक दिन के कितने पैसे ले रहीं आलिया भट्ट? मनोरंजन
    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग हुई पूरी, आलिया बोलीं- मैंने अपना एक हिस्सा खो दिया मनोरंजन
    शाहरुख ने आलिया के प्रोडक्शन में काम करने की जतायी इच्छा, किया प्रोफेशनल होने का वादा! बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    रणवीर और आलिया की फिल्म को निर्देशित करने में सहयोग करेंगे इब्राहिम अली खान- रिपोर्ट करण जौहर
    कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह मुंबई
    रणवीर सिंह अभिनीत 'अन्नियन' पर विवाद, निर्माता ने निर्देशक शंकर को भेजा नोटिस मनोरंजन

    लेटेस्ट फिल्में

    अभिषेक सक्सेना की फिल्म 'बंदा सिंह' में मेहर विज के साथ दिखेंगे अरशद वारसी बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान और आयुष की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को गिफ्ट की लग्जरी BMW कार मुंबई
    फिल्म 'गणपत' में टाइगर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025