NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में निगेटिव रोल निभाएंगी जया बच्चन
    मनोरंजन

    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में निगेटिव रोल निभाएंगी जया बच्चन

    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में निगेटिव रोल निभाएंगी जया बच्चन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 06, 2021, 10:59 am 1 मिनट में पढ़ें
    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में निगेटिव रोल निभाएंगी जया बच्चन
    करण जौहर की फिल्म में निगेटिव रोल करेंगी जया बच्चन

    फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ऐलान किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। अब जया के किरदार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में जया निगेटिव रोल निभाने वाली हैं।

    करियर में पहली बार निगेटिव रोल करेंगी जया- सूत्र

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जया को नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा। यह पहली बार होगा जब जया अपने करियर में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। वह फिल्म में रणवीर की दादी की भूमिका में दिखेंगी। एक सूत्र ने कहा, "जया ने अपने पूरे करियर में कभी भी नकारात्मक भूमिका नहीं निभाई है। थोड़ा ग्रे कैरेक्टर भी नहीं।"

    रोल ऑफर होने पर जया की प्रतिक्रिया क्या थी?

    सूत्र ने बताया कि जब जया को यह रोल ऑफर किया गया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, "मैं ही क्यूं?" कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए करण को जया को मनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शुरुआत में उन्हें यह समझने में थोड़ी दिक्कत हुई कि उनका कैरेक्टर कैसा होगा और उसकी रूपरेखा क्या होगी। दिलचस्प है कि जया की बहू ऐश्वर्या राय भी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं।

    पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे करण

    इस फिल्म से करण पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में आई रणबीर कपूर अभिनीत 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। 1988 में आई 'मर्दों वाली बात' के बाद दूसरी बार शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी फिल्म में साथ दिखेंगे। शबाना और धर्मेंद्र आलिया के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे। जया ने इससे पहले 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में करण के साथ काम किया है।

    रॉकी और रानी के किरदार में दिखेंगे रणवीर और आलिया

    फिल्म पारिवारिक मूल्यों और प्यार पर आधारित है। करण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा था, 'हां, यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन यह आपकी प्रेम कहानियों की तरह सामान्य प्रेम कहानी नहीं होगी। रॉकी और रानी आपको एक ऐसी यात्रा पर ले जाएंगे, जिससे आपको अपनी सामान्य प्रेम कहानियों को फिर से परिभाषित करने में मदद मिलेगी।' इसमें रणवीर और आलिया को रॉकी और रानी के किरदार में दिखाया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    करण जौहर

    दोस्ताना 2: करण जौहर संग विवाद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात कार्तिक आर्यन
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री सारा अली खान
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बिग बॉस: अब 'वीकेंड का वार' होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, जानिए कौन करेगा उन्हें रिप्लेस बिग बॉस

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट परिणीति चोपड़ा
    'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दुनिया भर में पहले दिन कमाए 100 करोड़ रुपये पठान फिल्म
    आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' अब OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें आयुष्मान खुराना
    संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी संजय दत्त

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट महेश भट्ट
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  रणबीर कपूर
    आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की रिलीज डेट जारी, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023