Loading...
मुश्ताक खान का आज होगा अंतिम संस्कार, बेटे मोहसिन ने उनके फैंस से किया ये आग्रह
मुश्ताक खान का 56 साल में हुआ निधन

मुश्ताक खान का आज होगा अंतिम संस्कार, बेटे मोहसिन ने उनके फैंस से किया ये आग्रह

Sep 25, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हाे गया था। 56 वर्षीय अभिनेता ने फेफड़ों के कैंसर से जूझते हुए मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद, बेटे मोहसिन खान ने अभिनेता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जो लोग मुश्ताक को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वह शुक्रवार की नमाज से पहले अभिनेता के घर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

श्रद्धांजलि

दोपहर 12 बजे तक अभिनेता के अंतिम दर्शन हो सकेंगे 

बॉलीवुड क्रॉनिकल से बात करते हुए मोहसिन ने बताया कि शुक्रवार की नमाज से पहले, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घर पर मुश्ताक के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जनाजे की नमाज या तो घर पर ही अदा होगी या फिर यारी रोड कब्रिस्तान में होगी, जहां मुश्ताक को दफनाया जाएगा।

मोहसिन ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ वक्त से अस्वस्थ थे, लेकिन उससे पहले शूटिंग कर रहे थे।

गुजारिश

शोक मनाने की बजाए अभिनेता के कामों का जश्न मनाया जाए

मोहसिन ने अपने पिता के फैंस से अनुरोध किया कि वह अभिनेता के निधन पर शोक मनाने की बजाए उनके कार्यों को याद रखें और उसका जश्न मनाएं।

उन्होंने कहा, "ये दुख की घड़ी जरूर है...जिन्होंने उन्हें प्यार दिया है, काम को प्यार दिया है...दुख की जगह आइए उनकी जिंदगी का जश्न मनाएं।"

बता दें, मुश्ताक को अक्षय कुमार अभिनीत 'वेलकम', सलमान खान अभिनीत 'मुझसे शादी करोगी' समेत 'स्त्री 2' और 'बधाई दो' जैसी कई फिल्मों में देखा गया था।

ADVERTISEMENT