Loading...
नहीं रहे फिल्म 'वेलकम' के अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में हुआ निधन
'वेलकम' और 'हेरा फेरी' के अभिनेता मुश्ताक खान का निधन

नहीं रहे फिल्म 'वेलकम' के अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में हुआ निधन

Sep 24, 2026
08:24 pm

क्या है खबर?

'वेलकम' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में रखा गया।

वजह

मुश्ताक के पार्टनर का बयान

मुश्ताक के व्यवसायिक पार्टनर शिवम ने HT सिटी को बताया, "गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें पहले लंग कैंसर हुआ था और वे ठीक भी हो गए थे, लेकिन 8 दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था।"

वहीं इस खबर को सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।

पहचान

कौन थे मुश्ताक?

मुश्ताक कई दशकों से हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं और बड़े सितारों के साथ काम किया।

'राउडी राठौर' और ''आशिकी' जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। पिछले कुछ सालों में वो 'गदर 2', 'बधाई दो' और 'स्त्री 2' में भी नजर आए।

फिल्मों के अलावा उन्होंने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे टीवी शो में भी अभिनय किया।

ADVERTISEMENT