मुश्ताक खान की यादगार फिल्मों की सूची, जानिए कौनसे OTT पर देखें
क्या है खबर?
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में निधन हो गया। हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले मुश्ताक ने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उनके कई किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं। अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आइए उनकी कुछ चर्चित फिल्मों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इन फिल्मों को आप किस-किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'हेरा फेरी' और 'गदर: एक प्रेम कथा'
'हेरा फेरी' बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसमें मुश्ताक के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'गदर: एक प्रेम कथा' में मुश्ताक के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल दिखाई दिए थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'वेलकम' और 'हम हैं राही प्यार के'
फिल्म 'वेलकम' में मुश्ताक खान ने 'बालू' का किरदार निभाया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने काम किया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'हम हैं राही प्यार के' में आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे, जबकि मुश्ताक ने सहायक भूमिका निभाई थी। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'स्त्री 2'
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में मुश्ताक ने नेता का किरदार निभाया था। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी दिखाई दिए थे। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।