सलमान खान हुए फिरौती की साजिश का शिकार, मांगी थी 2 करोड़ की रंगदारी, ऐसे हुआ खुलासा
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ रची गई एक फर्जी व्हाट्सएप रंगदारी की साजिश का भंडाफोड़ किया है।
आरोपी ने सलमान को डराने के लिए धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज भेजे थे और खुद को किसी बड़े आपराधिक गिरोह का सदस्य बताया था, लेकिन पुलिस को व्हाट्सएप बातचीत में कई विसंगतियां पाईं।
इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज ने भी आरोपी के दावों को झुठला दिया। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह पूरा मामला सिर्फ अभिनेता से पैसे ऐंठने के लिए रचा गया था।
कुमार ने कैसे किया जुर्म कबूल?
गिरफ्तारी के बाद कुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने 'शाहरुख' नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया था। इसी अकाउंट से उसने 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि फोनपे के जरिए मिली रकम भी उसने निकाल ली थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 छिपे हुए फोन बरामद किए हैं। उस पर धोखाधड़ी और साजिश की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस योजना में कोई और भी शामिल था।