LOADING...
मुंबई पुलिस ने दिखाई सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर, यहां देखिए
सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@saifalikhanpataudiworld)

मुंबई पुलिस ने दिखाई सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर, यहां देखिए

Jan 16, 2025
05:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सैफ अली खान पर तड़के करीब 3 बजे जानलेवा हमला हुआ। ब्रांद्रा स्थित घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से 6 बार हमले किए, जिससे उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल अभिनेता खतरे से बाहर हैं और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर जारी कर दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

मामला

घर में घुसा था अज्ञात शख्स

मुंबई पुलिस ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे एक अज्ञात शख्स चोरी करने की कोशिश में सैफ के घर में घुस गया। वह सैफ के घर पर मौजूद नौकरानी से बदतमीजी करने लगा। नौकरानी से हुई झड़प के बाद सैफ अपने कमरे से बाहर आए। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उस चोर ने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने अभिनेता पर धारदार चाकू से 6 बार हमला किया।