टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर पिछले महीने हुई गोलीबारी मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने फरार आरोपी और कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित के भाई अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। अभिषेक पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का शक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा के करनाल गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।
सख्ती
आरोपी के देश छोड़ने पर लगी पाबंदी
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक को गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि वह गैंग के फाइनेंशियल ऑपरेशन्स को संभालता था।
चूकि वह अब तक फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़ने की कोशिश कर सकता है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए LOC जारी किया है।
बता दें कि लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद वह विदेश नहीं भाग सकेगा।
गिरफ्तारी
अभिषेक की पत्नी पुलिस की पकड़े में
सूत्रों ने आगे बताया कि पुलिस ने अभिषेक की पत्नी सुनेहा पंडित को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी तक पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग निकला।
माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से गैंग के आर्थिक लेन-देन के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
इधर, टाइगर भी गोलीबारी की घटना के बाद अब काम पर वापसी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक गाना 'तेनु लेके जाना' यूट्यूब पर जारी किया है।