Loading...
गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्राॅफ की धमाकेदार वापसी, नए गाने में लगे दमदार

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्राॅफ की धमाकेदार वापसी, नए गाने में लगे दमदार

Nov 19, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। उन्होंने अपना नया गाना 'तेनु लेके जाना' यूट्यूब पर जारी किया है, जिसमें उनका वही पुराना और दमदार अंदाज देखकर फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर है। गाने में टाइगर हमेशा की तरह न सिर्फ अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं, बल्कि अपनी फिट बॉडी भी दर्शा रहे हैं। बता दें, पिछले महीने मुंबई में गोलीबारी की घटना का शिकार बनने के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर थे।

वापसी

धमाकेदार गाने से टाइगर की दमदार वापसी 

टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'तेनु लेके जाना' में टाइगर और केतिका शर्मा की केमिस्ट्री देखने लायक है।

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को श्रेया जैन, RI आलिया के साथ खुद टाइगर ने भी अपनी आवाज से सजाया है, जबकि ऋषभ कांत ने इसे लिखा और कंपोज किया है।

गाने का वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन दिया, 'डांस फ्लोर को अब हॉटनेस की एक नई परिभाषा मिल गई है।' लोग टाइगर की वापसी का जश्न मना रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT