'अगाधा' की ZEE5 पर एंट्री, रहस्यमयी गुफा और मौतों का खुलेगा राज
मनोरंजन
निर्देशक एमएस राजू की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘अगाधा’ 25 सितंबर को ZEE5 पर रिलीज होगी। अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी महादेवी (कामाक्षी भास्करला) के इर्द-गिर्द घूमती है। महादेवी अपने चचेरे भाई की आत्महत्या और गांव में हुई कई रहस्यमय मौतों की सच्चाई जानने की कोशिश करती है। इस दौरान उसकी तलाश उसे एक प्रतिबंधित जंगल की गुफा के अंदर तक ले जाती है, जहां कई रहस्य सामने आते हैं।