Page Loader
थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, निर्देशक ने दिया संकेत
फिल्म 'GOAT' में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर: एक्स/@ZeeStudios_)

थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, निर्देशक ने दिया संकेत

Sep 03, 2024
12:47 pm

क्या है खबर?

अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी 'GOAT' को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को तमिल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है। पिछले कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। अब फिल्म के निर्देशन वेंकट प्रभु ने इन खबरों पर बड़ा अपडेट दिया है।

बयान

कैमियो कर सकते हैं धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'GOAT' में धोनी मेहमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म में उनकी धांसू एंट्री हो सकती है। अब वेंकट ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "हम फिल्म 'GOAT' में एक CSK मैच को शामिल कर रहे हैं। अब आप सोच लीजिए कि स्क्रीन पर कौन दिखाई देने वाला है।" इस फिल्म को 300 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

प्रशंसक हो रहे उत्साहित