NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
    मनोरंजन

    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 07, 2023, 07:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' पर थिरकेंगी मृणाल ठाकुर

    अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में हैं। इससे जुड़ीं अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। चर्चा थी कि इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी और अब अक्षय ने इस खबर पर अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने फिल्म के दूसरे गाने 'कुड़िए नी तेरी' का टीजर जारी किया है, जिसमें उनके साथ मृणाल नजर आ रही हैं।

    अक्षय ने कहा- झूमने के लिए तैयार हो जाएं

    अक्षय ने इंस्टाग्राम पर 'सेल्फी' के दूसरे गाने 'कुड़िए नी तेरी' का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इस गाने ने मुझे झूमने पर मजबूर कर दिया। अब आपके पास आ रहा है। 'कुड़िए नी तेरी' के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाएं। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।' इसमें अक्षय, मृणाल संग रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। टीजर के साथ फिल्म में मृणाल की मौजूदगी पर मोहर लग गई है।

    यहां देखिए टीजर

    Instagram post

    A post shared by akshaykumar on February 7, 2023 at 7:19 pm IST

    24 फरवरी को रिलीज होगी 'सेल्फी'

    राज मेहता के निर्देशन में बन रही 'सेल्फी' में पहली बार अक्षय और इमरान हाशमी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2019 में आई मलयालम ब्लॉकबस्टर 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमार और सूरज वेंजारामूडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस साल की शुरुआत में सेल्फी का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में हैं। यह 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    मृणाल ने तय किया टीवी से बॉलीवुड का सफर

    मृणाल ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने 2018 में फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म 'सुपर 30' में नजर आईं। 'बाटला हाउस' और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'तूफान' में भी उन्हें देखा गया। मृणाल अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'धमाका' में भी दिखी थीं। उनकी आखिरी फिल्म शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' थी। जल्द ही मृणाल 'आंख मिचौली', 'पिप्पा', पूजा मेरी जान और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अगर आप मृणाल के प्रशंसकों में शुमार हैं तो आप घर बैठे उनकी कई फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। उनकी फिल्म 'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। 'जर्सी' नेटफ्लिक्स पर है। 'बाटला हाउस' अमेजन प्राइम वीडियो पर तो 'सुपर 30' हॉटस्स्टार पर है।

    अक्षय की आने वाली दूसरी फिल्में

    अक्षय चर्चित इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की बायोपिक 'कैप्सूल गिल' का हिस्सा हैं। इसके अलावा फिल्म 'सिंघम अगेन' में वह सूर्यवंशी के अवतार में नजर आने वाले हैं। अक्षय 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें वह शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। वह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगे। सी शंकरन नायक की बायोपिक भी अक्षय के खाते से जुड़ी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मृणाल ठाकुर
    सेल्फी फिल्म

    ताज़ा खबरें

    सलीम दुर्रानी ने फिल्मों में भी किया था काम, परवीन बाबी के साथ आए थे नजर बॉलीवुड समाचार
    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ बिहार
    IPL 2023: चेन्नई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    ईशान खट्टर के हाथ लगी हॉलीवुड सीरीज, निकोल किडमैन के साथ आएंगे नजर  ईशान खट्टर

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने चोट लगने के बावजूद की शूटिंग, किया 15 करोड़ रुपये का एक्शन सीन बड़े मियां छोटे मियां 2
    'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले इन फिल्मों के सेट पर भी चोटिल हुए अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां 2
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे सेल्फी फिल्म
    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार सूर्या

    बॉलीवुड समाचार

    बादशाह अगले महीने पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी संग करेंगे शादी, डेढ़ साल से कर रहे डेट रैपर बादशाह
    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष

    मृणाल ठाकुर

    मृणाल ठाकुर कैमरे के सामने रोती दिखीं, तस्वीर साझा कर छलका दर्द बॉलीवुड समाचार
    अंगद बेदी साउथ में डेब्यू करने को तैयार, 'नानी 30' में निभाएंगे अहम किरदार  अंगद बेदी
    ईशान खट्टर की 'पिप्पा' सीधे OTT पर नहीं होगी रिलीज, निर्माताओं ने जारी किया बयान  ईशान खट्टर
    आदित्य रॉय कपूर करियर में पहली बार करेंगे डबल रोल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'गुमराह' आदित्य रॉय कपूर

    सेल्फी फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: अक्षय-इमरान की 'सेल्फी' औंधे मुंह गिरी, 7 दिनों में किया महज इतना कारोबार अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार पर फूटा थिएटर मालिक मनोज देसाई का गुस्सा, कपिल शर्मा को लिया आड़े हाथ अक्षय कुमार
    'सेल्फी' में अक्षय कुमार से पहले इन सितारों की फिल्में भी हुईं फ्लॉप, बने थे सुपरस्टार अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार 'द एंटरटेनर्स' टूर के लिए हुए रवाना, साथ में नजर आईं ये अभिनेत्रियां अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023