'मिस्टर फैजू' ने मदीना में की शादी, सामने आईं दुल्हन संग खूबसूरत तस्वीरें
क्या है खबर?
मशहूर इंटरनेट इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर फैजल शेख, उर्फ 'मिस्टर फैजू' ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की शुरुआत की है। उन्होंने सऊदी अरब के मदीना की पाक जमीन पर निकाह किया और अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। फैजू ने अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ इस खास दिन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें देखकर प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनके निकाह की तस्वीरें सामने आते हीं सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।
पोस्ट
एक सपना, जो हकीकत बन गया- फैजू
अपने निकाह में फैजू ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी, वहीं उनकी दुल्हन क्रीम और लाल रंग के शाही जोड़े में नजर आईं। अपनी पोस्ट में फैजू ने लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, एक सपना सच हो गया।'
उन्होंने बताया कि निकाह के वक्त उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। फैजू ने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा, 'हमें अपनी दुआओं में रखें, क्योंकि हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'
तस्वीरें
प्रशंसक बरसा रहे हैं जोड़े पर प्यार
फैजू की पत्नी की पहचान के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैजू के जीवन के इस नए सफर की तस्वीरें देखकर न केवल प्रशंसक, बल्कि इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोगों ने भी जोड़े को बधाई दी और उन पर अपना प्यार बरसाया।
पोस्ट के जरिए फैजू ने कुछ खास पलों की झलक दिखाई, जिनमें शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से लेकर दुल्हन को पहली बार देखने तक की तस्वीरें शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें
#FaisalShaikh aka #MrFaisu announces his wedding, sharing dreamy pictures from the ceremony and asking fans to keep the couple in their duas. 💍✨#MissMalini pic.twitter.com/gd1RQ8Xwjj
— MissMalini (@MissMalini) October 10, 2026