NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'विक्रम वेधा' से लेकर 'IB 71', इस वीकेंड आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
    अगली खबर
    'विक्रम वेधा' से लेकर 'IB 71', इस वीकेंड आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
    इस हफ्ते दर्शकों के लिए क्या है खास?

    'विक्रम वेधा' से लेकर 'IB 71', इस वीकेंड आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 11, 2023
    08:58 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों लोग IPL का मजा ले रहे हैं, वहीं फिल्मों के शौकीन लोग नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

    बीते दिनों 'द केरल स्टोरी' चर्चा में रही। साथ ही OTT पर भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए नए-नए शो शुरू हुए। यह वीकेंड भी मनोरंजन के लिहाज से कम रोचक नहीं है। इस हफ्ते देशभक्ति से लेकर रोमांस तक पर्दे पर देखने को मिलेंगे।

    नजर डालते हैं, इस वीकेंड हिंदी के दर्शकों के लिए क्या है खास।

    #!

    'IB71'

    अभिनेता विद्युत जामवाल काफी समय से फिल्म 'IB71' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं।

    सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी खूफिया विभाग को हिला कर रख दिया था। इस फिल्म में विद्युत एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।

    फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    #2

    'छत्रपति'

    निर्देशक एसएस राजामौली की 'छत्रपति' 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में थे।

    पिछले कुछ वक्त से 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक लगातार चर्चा में है। 'छत्रपति' में श्रीनवास के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

    यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच आ रही है।

    राजामौली ने भी 'छत्रपति' की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

    #3

    'विक्रम वेधा'

    ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' 29 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पर्दे पर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए थे।

    लंबे समय से प्रशंसक OTT पर इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसकी OTT रिलीज को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहीं। अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ।

    फिल्म 12 मई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है।

    #4

    'दहाड़'

    इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने का प्रयास करती हैं। 'दहाड़' के जरिए सोनाक्षी OTT पर डेब्यू कर रही हैं।

    इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। 'दहाड़' का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है।

    यह 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

    #5

    'ताज रेन ऑफ रिवेंज'

    मार्च में ZEE5 पर वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाई ब्लड' आई थी। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह मुगल बादशाह अकबर के किरदार में नजर थे। इसका प्लॉट मुगल बादशाह अकबर के अपने लिए उचित उत्तराधिकारी ढूंढने पर आधारित था।

    शो में अकबर के शासन काल की खूबसूरती और क्रूरता को दिखाया गया था। ताज के लिए खून के रिश्तों की दुश्मनी पर आधारित इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन 'ताज: रेन ऑफ रिवेंज' 12 मई को ZEE5 पर आ रहा है।

    #6

    'शाकुंतलम'

    यह फिल्म कालिदास की रचना 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है।

    फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इसमें शकुंतला के किरदार में सामंथा रुथ प्रभु और दुष्यंत के किरदार में देव मोहन नजर आए थे।

    सामंथा ने फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया था, लेकिन फिल्म दर्शक जुटाने में सफल नहीं रही।

    अब फिल्म को OTT से बेहतर उम्मीदें हैं। यह 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी

    OTT प्लेटफॉर्म

    शो 'द बिग बैंग थ्योरी' पर मचा था बवाल, नेटफ्लिक्स ने दिया नोटिस का जवाब नेटफ्लिक्स
    नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म 'चोर निकल के भागा', 'RRR' को भी पछाड़ा नेटफ्लिक्स
    'गुमराह' की रिलीज से पहले देखें ओरिजनल फिल्म 'थडम', इस OTT प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध  आदित्य रॉय कपूर
    सिनेमाघरों और OTT पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'बंदा' का ट्रेलर रिलीज, मनोज बाजपेयी ने वकील बन लड़ी सच और इंसाफ की लड़ाई मनोज बाजपेयी
    'द केरल स्टोरी' का IMDb पर जलवा, इस साल आई फिल्मों में मिली सबसे ज्यादा रेटिंग द केरला स्टोरी फिल्म
    शाहिद कपूर संग बनी पूजा हेगड़े की जोड़ी, एक्शन थ्रिलर 'कोई शक' में साथ आएंगे नजर शाहिद कपूर
    'द केरल स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल में भी लगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की घोषणा द केरला स्टोरी फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025