ऑल्टमैन ने इमेज टूल लेकर किया खुलासा, कहा- भारत में 1 अरब से अधिक तस्वीरें बनाई
क्या है खबर?
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने अपने नए इमेज जनरेशन टूल चैटजीपीटी इमेजेज 2.0 के भारत में बढ़ते उपयोग को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि इस टूल के लॉन्च के साथ देश में यूजर्स ने इसके साथ 1 अरब से अधिक इमेज बनाई हैं। इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया यह इमेज जनरेशन मॉडल जटिल इमेज कार्यों को संभालने और अधिक सटीक और उपयोगी विजुअल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
टिप्पणी
ऑल्टमैन ने कही बड़ी बात
ऑल्टमैन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "ChatGPT इमेजेज 2.0 को भारत बहुत पसंद है। वहां पहले ही 1 अरब से अधिक इमेज बन चुकी हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।" उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के लिए सबसे सक्रिय बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है। यहां यूजर पोर्ट्रेट, सोशल मीडिया कंटेंट, क्रिएटिव एडिट्स, डिजाइन आइडिया के लिए इमेज जनरेशन के साथ प्रयोग कर रहे हैं।
लोकप्रियता
लॉन्च के बाद ही हो गया लोकप्रिय
ChatGPT इमेजेज 2.0 लॉन्च के एक सप्ताह बाद ही भारत में काफी लोकप्रिय हो गया। इस महीने की शुरुआत में OpenAI ने कहा कि इस टूल के सबसे अधिक यूजर भारत में हैं। कंपनी ने कहा था, "ChatGPT का लेटेस्ट इमेज मॉडल तेजी से देश की इंटरनेट संस्कृति का हिस्सा बन रहा है, खासकर उन युवा यूजर्स के बीच, जो ऑनलाइन पहचान, सौंदर्यशास्त्र और कहानी कहने के तरीकों के साथ प्रयोग कर रहे हैं।"